
Video... रामलला की प्रतिष्ठा के साथ उदयपुर में झील किनारे स्थापित होगा 400 किलो का धनुष
उदयपुर. प्रमोद सोनी, अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को Ram mandir राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। पूरे देशवासी इसे लेकर उत्साहित हैं। इसी के तहत उदयपुर में भी gangour ghat गणगौर घाट के समीप रामघाट स्थित राम मंदिर पर 22 जनवरी को भव्य धनुष की स्थापना होगी। दरअसल, भगवान श्रीराम श्रेष्ठ धुनर्धर थे और उनके पास कोदंड नामक धनुष था। माना जाता है कि कोदंड एक ऐसा धनुष था, जिसका छोड़ा गया बाण लक्ष्य को भेदकर ही वापस आता था। भगवान श्रीराम के प्रिय धनुष की तरह ही उदयपुर के भक्त भी श्रीराम के लिए धनुष का निर्माण करने में लगे हैं।
एक माह से तैयार हो रहा धनुष
रामबाण धनुष का निर्माण इन दोनों सुखेर में हो रहा है। धनुष निर्माता किशन लोहार ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि यह धनुष अयोध्या में राम मंदिर में स्थापित हो लेकिन समय अभाव के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब यह धनुष गणगौर घाट के समीप राम मंदिर घाट पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस धनुष की लंबाई 21 फीट है व ऊंचाई 9 फीट की है। इसका वजन 400 किलो के लगभग है। इसको बनाने में करीब एक माह का समय लगा। वहीं रोज तीन से चार कारीगर इस धनुष को बनाने में लगे हुए हैं। यह धनुष रामघाट पर उनकी ओर से स्थापित किया जाएगा। किशन लोहार अपनी ओर से यह धनुष राम मंदिर रामघाट पर भेंट करेंगे। लोहार ने बताया कि यह धनुष लोहे का है और इस पर जय श्री राम व शिव धनुष अंकित है तो स्वास्तिक भी बनाया गया है।
21 को शोभायात्रा के रूप में लाया जाएगा
इस धनुष को 21 जनवरी को शोभायात्रा के रूप में सुखेर िस्थत एक गोदाम से लाया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला प्रतिष्ठा के साथ ही उदयपुर में इसकी स्थापना की जाएगी।
Published on:
14 Jan 2024 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
