
तेंदुए के हमले में बुरी तरह से हो गई थी घायल, उपचार के दौरान दम तोड़ा
उदयपुर. शहर के उपली बड़ी क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई जब एक पैंथर ने अचानक एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में भूरी बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें पहले एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हालत बिगड़ने पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। मंगलवार शाम को महिला ने उपचा के दौरान दम तोड़ दिया।
ऐसे हुआ घटनाक्रम
भूरी बाई के पुत्र लोकेश ने बताया कि मेरी मां भूरी बाई रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। अचानक पैंथर ने उन पर हमला कर दिया। पैंथर ने गर्दन पकड़ कर नीचे गिरा दिया। मां की चीख सुनकर घर के अंदर मौजूद उनकी बहनें कमला, पूनम और लक्ष्मी तुरंत बाहर दौड़ीं। महिलाओं की जोरदार चीख-पुकार और शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़े। शोर बढ़ता देख पैंथर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल भूरी बाई को परिजन एम्बुलेंस की मदद से एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर रात करीब 9 बजे उन्हें सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में रेफर कर दिया गया।
वेंटिलेटर पर इलाज जारी
न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. गौरव जायसवाल ने बताया कि भूरी बाई के गर्दन पर पैंथर के हमले से गहरे घाव हुए थे। इन घावों के कारण अत्यधिक रक्तस्राव और संक्रमण के चलते महिला ने दम तोड़ दिया। इससे पहले सोमवार को ही ग्रामीण विधायक ढोलचंद मीणा भी अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर चिकित्सकों से उपचार पर चर्चा की थी।
Updated on:
06 May 2026 10:48 am
Published on:
05 May 2026 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
