
gajendra singh shaktawat
उदयपुर. वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत ( Gajendra Singh Shaktawat ) का बुधवार को निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही उदयपुर जिले व खासकर वल्लभनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
48 वर्षीय शक्तावत पूर्व मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. गुलाबसिंह शक्तावत के बेटे थे। शक्तावत पिछले करीब एक महीने से दिल्ली स्थित चिकित्सालय में भर्ती थे, दिनों दिन उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही थी।
शक्तावत के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया। सीएम ने संवेदना जताते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से परिवारजन व डाक्टर से सम्पर्क में थे। विधायक सचिन पायलट ने भी शक्तावत के निधन पर शोक जताया। उदयपुर शहर व जिले भर में उनके निधन पर कांग्रेस जनों ने शोक जताया। उनके भींडर आवास पर भी लोग जुट गए।
सूत्र शक्तावत को उपचार के दौरान कोविड होने की बात बता रहे है। इधर, इससे पहले पिछले साल ही उदयपुर मूल की राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी का भी निधन हो गया था। स्व. गुलाबसिंह शक्तावत के निधन के बाद गजेन्द्रसिंह को वल्लभनगर विधानसभा से कांग्रेस कमान दी थी। वे 2008 में भी विधायक रहे। वे अभी पिछले साल पूर्व सीएम सचिन पायलट के साथ जो विधायक रिसोर्ट में गए उनमें शामिल थे, और तब वे बहुत चर्चा में रहे।
Updated on:
20 Jan 2021 10:37 am
Published on:
20 Jan 2021 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
