
उदयपुर . झीलों की नगरी में रात के समय हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान अभी 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रात में गिरे पारे का असर सुबह देर तक भी देखने में आ रहा है। अधिकांश लोगों ने अब दिन में भी पंखों की रफ्तार कम कर दी है। गुरुवार को शहर का अधिकतम पारा 32.4 रहा, जबकि इससे पहले रात का तापमान 13.5 डिग्री जा पहुंचा।
उधर, विशेषज्ञों के अनुसार हल्की सर्दी की शुरुआत के मौसम में जरा सी असावधानी सर्दी-जुकाम का कारण बन सकती है। इस मौसम में खास तौर पर बच्चों का विशेष खयाल रखने की आवश्यकता है। रात को ठंडे तरल पदार्थों से बच्चों को दूर रखें।
अलसुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना शुरू करें। अलसुबह और रात में दुपहिया वाहन पर निकलने वाले चालकों को आवश्यकतानुसार गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।
सर्दी की दस्तक, बढ़ सकता है डेंगू
मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश में एक बार फिर से स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढऩे की आशंका है। हालांकि इस साल पूरे साल ही स्वाइन फ्लू के मरीज आते रहे। डॉक्टर्स के अनुसार स्वाइन फ्लू वायरस के लिए नमीयुक्त और हलकी सर्दी का मौसम उपयुक्त रहता है। इस साल अब तक इससे 231 मोतें पहले ही हो चुकी है। जबकि करीब 3000 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं।
राहत की बात ये है की सर्दी की दस्तक के साथ ही अब डेंगू के ग्राफ में कमी होने की सम्भावना है। अब तक इससे प्रदेश में 3 मोते और करीब 3000 पॉजिटिव मिल चुके हैं।
अब तक इससे प्रदेश में 3 मोते और करीब 3000 पॉजिटिव मिल चुके हैं।
Published on:
03 Nov 2017 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
