
मार्च की शुरुआत होते ही मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। महीने के पहले दिन ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से बरसात हुई और मौसम सर्द हो गया। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई। 12 सालों में पहली बार मार्च में सबसे कम अधिकतम तापमान का रेकॉर्ड टूटा। वहीं, अब सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। बीती रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले 6 सालों में सबसे कम है। इससे पूर्व 2017 में ही 6.5 डिग्री से. तापमान दर्ज हुआ था।
शीत लहर से बढ़ी सर्दी
मौसमविदों के अनुसार, तापमान में अचानक गिरावट की वजह पहले पश्चिमी विक्षोभ से हुई बारिश और बाद में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण शीत लहर चलना जारी है। इससे एकाएक न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मंगलवार का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसमें 1.3 डिग्री से. की बढ़त हुई। वहीं, बीती रात के तापमान 8.0 डिग्री रहा जिसमें 1.2 डिग्री की गिरावट आई।
मार्च में अब तक का न्यूनतम तापमान -
5 मार्च - 8 डिग्री से.
4 मार्च - 9.2 डिग्री से.
3 मार्च - 11.2 डिग्री से.
2 मार्च - 18.2 डिग्री से.
1 मार्च - 16.4 डिग्री से.
पिछले 6 सालों का मार्च में न्यूनतम तापमान -
2023 - 12 डिग्री से.
2022 - 10.6 डिग्री से.
2021 - 10.0 डिग्री से.
2020 - 9.2 डिग्री से.
2019 - 8.5 डिग्री से.
2018 - 12.4 डिग्री से.
Updated on:
06 Mar 2024 11:08 pm
Published on:
06 Mar 2024 11:04 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
