25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर-जयपुर के बीच फिर चल सकती है वंदेभारत

सितंबर 2023 में सप्ताह में छह दिन चलाई गई जयपुर-उदयपुर वंदेभारत ट्रेन को बाद में उदयपुर से आगरा और उदयपुर से जयपुर सप्ताह में 3-3 दिन के लिए चलाया गया। जबकि यह ट्रेन जयपुर रूट पर अच्छा यात्री भार देने लगी थी। इसके बाद फरवरी में इसे बंद कर उदयपुर से असारवा के बीच शुरू किया, जो फिलहाल जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Vande Bharat Train - File PIC

Vande Bharat Train - File PIC

उदयपुर से आगरा वाया जयपुर चले तो मिल सकता है लाभ

उदयपुर. जयपुर–उदयपुर के बीच वंदेभारत ट्रेन के दोबारा संचालन की संभावना तेज हो गई। रेलवे इस रूट पर यात्री दबाव को देखते हुए क्षमता बढ़ाने और सेवाओं को पुनः शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। सितंबर 2023 में सप्ताह में छह दिन चलाई गई जयपुर-उदयपुर वंदेभारत ट्रेन को बाद में उदयपुर से आगरा और उदयपुर से जयपुर सप्ताह में 3-3 दिन के लिए चलाया गया। जबकि यह ट्रेन जयपुर रूट पर अच्छा यात्री भार देने लगी थी। इसके बाद फरवरी में इसे बंद कर उदयपुर से असारवा के बीच शुरू किया, जो फिलहाल जारी है। अब एक बार फिर इस ट्रेन को जयपुर तक बढ़ाने की मांग तेज हो गई है, इस पर रेलवे गंभीरता से विचार कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका संचालन पुनः शुरू किया जा सकता है।

पर्यटन को मिलेगा बड़ा फायदा

वंदेभारत के दोबारा शुरू होने से उदयपुर के पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी। जयपुर और उदयपुर के बीच तेज और आरामदायक यात्रा से देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे होटल, ट्रैवल और स्थानीय व्यापार को भी लाभ मिलेगा।

बार-बार गलत साबित हो रहे रेलवे के निर्णय

रेलवे की ओर से वंदेभारत को लेकर किए जा रहे निर्णय बार-बार गलत साबित हो रहे हैं। वर्तमान में चल रही ट्रेन को उदयपुर से सूरत या बांद्रा वाया अहमदाबाद चलाया जाना चाहिए। इससे इसमें कुछ ही समय में पूरा यात्री भार मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जयपुर रूट पर नई वंदेभारत शुरू की जानी चाहिए। इसे उदयपुर से आगरा वाया जयपुर तक चलाया जाए तो अच्छा यात्रीभार मिलने की पूरी संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग