4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: उदयपुर में जबरदस्त भिड़ंत के बाद पुल से गिरी कार-स्कूटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Udaipur Road Acciden: राजस्थान के उदयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Udaipur Road Acciden

उदयपुर के मादड़ी ब्रिज पर हादसा। फोटो: पत्रिका

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 2 लोग घायल हो गए। घायलों को एमबी अस्पताल में उपचार जारी है।

थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उदयपुर के मादड़ी ब्रिज पर रविवार रात करीब 1.30 बजे हादसा हुआ। कार और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार और स्कूटी रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अंधेरा होने के चलते पुलिस को बचाव कार्य में हुई परेशानी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अंधेरा होने के चलते पुलिस को बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों मृतकों के शवों को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है।

3 मृतकों में से दो की हुई पहचान

हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान अर्जुनसिंह पुत्र सागर सिंह निवासी देवास, मध्यप्रदेश, हाल हिरण मगरी सेक्टर-7 और सौरभ निवासी भोपाल मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी है। घायल योगेश भाट पुत्र कन्हैयालाल निवासी मादड़ी प्रतापनगर और शिवम पुत्र लाला भाट निवासी मादड़ी चौराहा प्रतापनगर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पुल से नीचे गिरने के कारण दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को निकाला। क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में रखवाया गया है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।