23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर के शख्‍स के पास है गणपति के चित्र वाली माचिस से लेकर नोट तक का अनूठा संग्रह

गणेश चतुर्थी विशेष, संग्रहकर्ता के पास मौजूद 80 वर्ष पुरानी यादें

less than 1 minute read
Google source verification
maachis_sangrah.jpg

उदयपुर. नोटों, सिक्कों, डाक टिकट एवं माचिस के संग्रहकर्ता, वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर महेश जैन ने भगवान गणेश से सबंधित माचिस के लेबल, गणेश चित्र वाला नोट और विशेष आवरण का दुर्लभ संग्रह किया है। भगवान गणेश के चित्र वाली माचिस और 80 वर्ष पुराने माचिस के लेबल का अनूठा संग्रह भी है।

संग्रहकर्ता महेश ने बताया कि काफी सालों पहले ज्यादातर माचिस डिब्बियों पर भगवान के चित्र छापे जाते थे। लोगों के विरोध के चलते धीरे-धीरे माचिस पर धार्मिक चित्रों का उपयोग बंद हो गया। दक्षिण भारतीय राज्यों में अब भी गणेश के चित्र वाली माचिसों का चलन है। इनके पास गणेश के चित्र वाली लकड़ी की माचिस, वैक्स की माचिस और कार्ड बोर्ड की माचिस का दुर्लभ संग्रह है। भगवान गणेश का भारत में सबसे बड़ा सार्वजनिक उत्सव लालबाग मुंबई में होता है। वर्ष 2014 में लालबाग चा राजा सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल की ओर से तैयार गोल्ड प्लेटेड कॉइन युक्त विशेष आवरण डाक विभाग जारी किया गया। विशेष आवरण भी संग्रह में शामिल है।


नोट पर भी गणपति चित्र

महेश ने बताया कि मुस्लिम देश इंडोनेशिया की सरकार ने भगवान गणेश के चित्र वाला 20,000 रुपए का नोट जारी किया। यह भगवान गणेश पर जारी होने वाला विश्व का एकमात्र नोट है। वहां हिंदू ही नहीं अधिकांश मुस्लिम भी भगवान गणेश की पूजा करते हैं, इसलिए वहां की सरकार ने गणेश के चित्र वाला नोट जारी किया।