
ram mandir
Smallest Ram Mandir : भगवान राम के एक अनोखे भक्त ने नया ही कारनामा किया है। श्रीराम को लेकर दुनिया भर में लोग अपनी आस्था अलग अलग तरीकों से जाहिर कर रहे हैं, ऐसे में उदयपुर में रहने वाले एक शख्स ने श्रीराम के मंदिर का एक मॉडल बनाया है। वह गेंहू के दाने से भी कुछ छोटा है। उसके अंदर क्या क्या बनाया गया है, उसे देखने के लिए चश्मा पहनना पड़ सकता है। मंदिर का यह मॉडल बनाया है उदयपुर में रहने वाले पीयूष प्रता सिंह ने। पीयूष को इसे तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगा है और इसे तैयार करने के बाद सबसे छोटा मंदिर होने का दावा करते हुए गिनीज रिकॉर्ड बुक में इसे दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
पीयूष ने इसे बनाने के लिए सोना इस्तेमाल किया है। इसका वजन .0200 मिलीग्राम बताया जा रहा है। यह गेंहू के दाने से भी छोटा है। पीयूष का कहना था कि कुछ महीने पहले एक रिश्तेदार अधोध्या गए थे वहां पर मंदिर का मॉडल खरीदा था। वहीं से इसे बनाने का आइडिया आया। मॉडल को देखकर इसे बनाया गया है यह हूबहू बनाने की कोशिश की गई है। इसे लैंस के जरिए बनाया गया है। बिना एक्रागता इसे बनाना मुमकिन नहीं था।
लेकिन श्रीराम के आर्शीवाद से अब यह बनकर तैयार है। बस एक ही इच्छा है कि इसे अधोध्या में रामलला के साथ रखा जाए.....। इसकी भी कोशिश कर रहा हूं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान से और भी कई विशेष उपहार अयोध्या भेजे जा चुके हैं।
Published on:
25 Jan 2024 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
