
मोहम्मद इलियास/उदयपुर
दीपावली व जी-20 सम्मेलन के दौरान शहर में अधिकांश जगह पर सडक़ें चकाचक हुई, लेकिन यूनिवर्सिटी मार्ग को अधूता छोड़ दिया गया। पहले आरयूआईडीपी के कामों में धीमी गति और अब मौसम खराबी का बहाना कर सडक़ को ठीक नहीं किया गया। हालत ऐसे हैं कि पूरे मार्ग में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। आक्रोश व विरोध के बाद अब लोगों का सब्र टूटने लगा है।
व्यापारियों व क्षेत्रवासियों का कहना है कि दो साल से इस मार्ग को लगातार हर थेाड़े अंतराल में खोदा जा रहा है लेकिन मरम्मत के नाम पर कुछ नहीं किया। प्रशासन को न जाने इस मार्ग पर किस बड़े हादसे का इंतजार है। आरयूआइडीपी ने यहां सीवरेज लाइन डालने में सर्वाधिक समय लिया और अब यूआइटी मार्ग को सही करवाने में मौसम साफ होने का इंतजार कर रही है।
--
काम में ढिलाई और बहाने पर बहाने
- इस मार्ग पर खुदाई के दौरान कई बार काम बंद हुआ। ठेकेदार के भागने व लेबर के नहीं होने का आरयूआईडीपी ने बहाना किया
केशवनगर मार्ग पर भी लगातार खुदाई से लोग परेशान हुए। बमुुश्किल पेचवर्क किए तो घरों में कनेक्शन के नाम से फिर से सडक़ खोद डाली। विरोध पर ठीक की तो अभी फिर से पानी के पाइप लाइन के नाम पर सडक़ पर खुदाई का काम चल रहा है। वहां बारिश में अब तक मिट्टी में कई लोग फिसल चुके हैं।
- जी-20 सम्मेलन के समय जब पूरे शहर की सडक़ें सुधरी तो इस सडक़ का मरम्मत के लिए वर्कऑर्डर निकालना चाहा तो पता चला कि सीवर को मेन लाइन से जोडऩे का काम ही नहीं हुआ। आरयूआईडीपी ने इसे जोड़ने में तीन माह निकाल दिए और सर्दी आ गई। अब तापमान का बहाना बनाया जा रहा है।
- क्षेत्रवासियों व व्यापारियों के विरोध पर एक बार आरयूआईडीपी व यूआइटी ने पेचवर्क का काम करवाया, लेकिन दो दिन की बारिश में सभी कुछ उखड़ गया।
Published on:
30 Jan 2023 11:01 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
