
मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले
दुनिया के हर धड़कते दिल को आज के दिन यानि 14 फरवरी का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्यार करने वाले इस दिन को अपने अपने ढंग से मनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आखिर क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे और इस दिन का क्या महत्व है आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
जानिए वैलेंटाइन डे का क्या है महत्व
कहा जाता है कि ‘वेलेंटाइंस डे’ का नाम संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। दरअसल रोम में तीसरी सदी में क्लॉडियस नाम के राजा का राज हुआ करता था। क्लॉडियस का मानना था कि विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि खत्म हो जाती है। इसी के चलते उसने पूरे राज्य में यह आदेश जारी कर दिया कि उसका कोई भी सैनिक या अधिकारी शादी नहीं करेगा। लेकिन संत वेलेंटाइन ने क्लॉडियस के इस आदेश पर कड़ा विरोध जताया और पूरे राज्य में लोगों को विवाह करने के लिए प्रेरित किया। संत वेलेंटाइन ने अनेक सैनिकों और अधिकारियों का विवाह करवाया। अपने आदेश का विरोध देख आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी सन 269 को संत वेलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया। तब से उनकी याद में यह दिन मनाया जाता है। मानें तो प्यार करने वालों के लिए हर दिन खास होता है और अपने साथी से प्यार जताने के लिए दिन और तारीख मायने नहीं रखती लेकिन दौड़ती हुई जिंदगी के लिए आज का दिन मोहब्बत के नाम कर दिया गया। कई देशों में इस दिन को मनाया जाता है।
आपका गिफ्ट- वेलेंटाइन डे पर प्रपोज करते समय आपका दिया जाने वाला गिफ्ट बहुत मायने रखता है। आपका दिया हुआ गिफ्ट सामने वाले शख्स को ढेर सारी यादें देने का काम करता है। इसलिए कोशिश करें कि आप उस शख्स को वही गिफ्ट दें जो उसे पसंद हो।
Published on:
14 Feb 2018 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
