
हाइवे पार कर रहा हष्ट-पुष्ट पैंथर पर घूमा पहिया, मौके पर ही मौत
मुकेश हिंगड़. उदयपुर. उदयपुर शहर से करीब दस किलोमीटर दूर उदयपुर-डबोक हाइवे पर पावर हाउस चौराहा के पास बुधवार रात को वाहन ने सडक़ से निकल रहे पैंथर को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और पैंथर का शव कब्जे में लिया। पावर हॉउस चौराहा से करीब २०० मीटर आगे डबोक की तरफ हाइवे पर एक पैंथर गाड़ी से टकराया हुआ दिखा तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने डीएफओ ओमप्रकाश शर्मा को सूचना दी। बाद में डीफओ ने क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप गुर्जर को मौके पर भेजा, उससे पहले प्रतापनगर थाने से पुलिस भी वहां पहुंच गई, पुलिस ने यातायात को वन-वे किया। टीम ने वहां देखा तो पैंथर मर चुका था, इस बीच सज्जनगढ़ वन्यजीव की टीम शूटर सतनाम सिंह व वन्यजीव प्रेमी पद्म सिंह राठौड़ भी पहुंच गए। सभी ने हष्ट पुष्ट पैंथर को हाइवे से किनारे किया और बाद में उसे गाड़ी में लेकर रात करीब 10.40 बजे गुलाबबाग लेकर आए।
पहाडि़यों से आया पैंथर
हाइवे से सटी जो पहाडि़यां है वह पैंथर का क्षेत्र है। इसके अलावा अम्बेरी, चीरवा और देबारी की पहाडि़यों से पैंथर का इस क्षेत्र में विचरण रहता है, देबारी घाटा वाली माता की जगह से पैंथर नीचे सुरंग से होकर उदयसागर की तरफ भी जाता है। बुधवार को जिस जगह पैंथर की मौत हुई उधर पैंथर का आना कम ही होता है टीम ने मौके की स्थिति देखकर पैंथर भूलवश हाइवे की तरफ आ गया होगा एेसी संभावना जताई।
खान श्रमिकों की भूख हड़ताल समाप्त
कोर्ट चौराहा स्थित खान विभाग के बाहर सिलिकोसिस पीडि़त श्रमिक की भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। विभिन्न मांगों को लेकर 7 दिन से धरने एवं तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिकों ने जिला कलक्टर के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया। सिलिकोसिस पीडि़त को दो लाख रुपए की सहायता तथा डीएमएफटी में श्रमिक प्रतिनिधि के मुद्दे पर आगामी बैठक में फैसला किया जाएगा। भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिकों को इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने ज्यूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई।
Published on:
28 Jun 2018, 2:04 AM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.