VIDEO: लैंडस्लाइड का ये वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े जाएंगे, ट्क ज़मींदोज
हिमाचल प्रदेश के पठाननकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे पर भूस्खलन का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है. दस सेकेंड से भी कम के इस वीडियो में लैंडस्लाइड कैमरे में कैद हो गया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पहाड़ दरकता हुआ नीचे आ रहा है. कुछ सेकेंड में पहाड़ी का मलबा सड़क पर खड़ ट्रक को अपनी चपेट में ले लेता है. इस लैंडस्लाइड की चपेट में आकर ट्रक जमींजोद हो जाता है.
केरल में बाढ़ से हालात खराब होने के बाद अब उत्तर भारत में कई जगह भयानक बारिश हो रही है. कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ की खबरें आ रहे हैं. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, कई जगह सड़कें टूट चुकी हैं और लोग फंसे हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूस्खलन के बाद इस राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. शनिवार से ही सड़क पर से मलबा हटाने का काम जोर-शोर से चल रहा है. गौरतलब है कि यह राजमार्ग कश्मीर के लिए बेहद अहम है. हाईवे बंद होने की वजह से कई वाहन इस हाईवे पर फंसे हुए हैं.
पूरे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया, "मॉनसून की भारी बारिश की वजह से राज्य को तकरीबन 990 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 35 लोग जान गंवा चुके हैं."

Published on:
31 Aug 2018 02:26 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग