
फाइल फोटो
weather update : उदयपुर। इस साल लगातार बदलते रहे मौसम ने अलग ही रेकॉर्ड बनाया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जून में इतना कम तापमान सात साल पहले रहा था। वर्ष 2015 के जून में भी न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
अमूमन जून सर्वाधिक गर्मी का महीना रहता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण जून के पहले सप्ताह में भी अधंड और बारिश की चेतावनी दी गई थी। औसत तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री कम रहने की बात बताई गई थी। विक्षोभ का असर सात जून तक रहना बताया गया है।
भोर होने से पहले बरसे बादल
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम से रविवार शाम तक 24 घंटे के दरयामिन 29.1 मिमी बरसात दर्ज की गई। जिले के मावली में 40, वल्लभनगर, कोटड़ा, गोगुन्दा, झाड़ोल, सलूम्बर में 20-20 और उदयपुर शहर में एक मिमी बरसात दर्ज की गई। तड़के करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लिहाजा रविवार के दिन की शुरुआत ठंडक से हुई। दोपहर में गर्मी रही, लेकिन बीते दिनों की तुलना में कम थी। शाम को फिर मौसम ठंडक से भर गया। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम 38.4 और न्यूनतम 27.9 डिग्री रहा था।
बीते 10 दिन में तापमान
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
04 जून - 34.8 - 19.6
03 जून - 38.4 - 27.9
02 जून - 38.2 - 27.0
01 जून - 37.5 - 24.0
31 मई - 36.4 - 21.5
30 मई - 34.2 - 24.8
29 मई - 35.6 - 20.0
28 मई - 33.9 - 28.6
27 मई - 37.8 - 27.6
26 मई - 36.1 - 20.4
25 मई - 37.2 - 23.5
24 मई - 38.8 - 26.4
बीते सालों में जून का तापमान
दिनांक - सबसे कम न्यूनतम
3 जून 2015 - 19.6 डिग्री
27 जून 2016 - 24.1 डिग्री
21 जून 2017 - 21.1 डिग्री
27 जून 2018 - 23.4 डिग्री
17 जून 2019 - 21.5 डिग्री
05 जून 2020 - 23.2 डिग्री
19 जून 2021 - 23.0 डिग्री
22 जून 2022 - 22.2 डिग्री
04 जून 2023 - 19.6 डिग्री
प्री-मानसून 15 जून के करीब
उदयपुर सहित दक्षिणी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून रविवार को लक्षद्वीप सागर में पहुंचकर सक्रिय हो गया है, जिसके 6 जून को केरल तट पर पहुंचने की उम्मीद है। मेवाड़ में मानसून से पहले की बरसात 15 जून के आसपास होने की संभावना है।
प्रो. नरपतसिंह राठौड़, मौसमविद्
Updated on:
05 Jun 2023 06:15 pm
Published on:
05 Jun 2023 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
