21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया, गिरिजाघरों में हुई प्रार्थना सभाएं, शुरू हुआ केरॉल गायन

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
white gift sunday

व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया, गिरिजाघरों में हुई प्रार्थना सभाएं, शुरू हुआ केरॉल गायन

प्रमोद सोनी/ उदयपुर. क्रिसमस आयोजनों के क्रम में रविवार को व्हाइट संडे मनाया गया। इसके तहत शहर के गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाओं के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। इधर शनिवार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों केरॉल गायन शुरू हुआ।
शेपर्ड चर्च के सचिव परमिनास मैथ्यू ने बताया कि व्हाइट गिफ्ट संडे श्वेतोपहार रविवार मनाया गया। इसके तहत सुबह नौ बजे गिरजाघर में मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसमें चर्च में प्रेसबिटर इंचार्ज रेव्ह जितेंद्रनाथ ने आत्मिक संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम को छह बजे से उदयपुर क्रिश्चियन फैलोशिप की ओर से संयुक्त क्रिसमस केरॉल का आयोजन शुरू होगा। यह आयोजन शेपर्ड मेमोरियल चर्च की मेजबानी में हुआ। इस आयोजन में शहर के सभी मसीही परिवार ने भाग लियो।

READ MORE : स्वास्थ्य दल आपके द्वार, घर-घर सर्वे से स्वाइन फ्लू-डेंगू रोगियों की होगी पहचान

यह होता है व्हाइट गिफ्ट संडे

मसीही समुदाय में व्हाइट गिफ्ट संडे का विशेष महत्व होता है। मसीही श्रद्धालु इस दिन चर्च में श्वेत अथवा चमकीले रंग बिरंगे आवरण में लिपटी हुई वस्तुओं तथा सामग्री धन्यवाद प्रार्थना के साथ भेंट स्वरूप अर्पित करते हैं। ये वस्तुएं मुख्य रूप से दीर्घकालीन उपयोग की खाद्य सामग्री, नए वस्त्र, स्टेशनरी एवं अन्य आम आवश्यकता की वस्तुएं होती है। इस भेंट सामग्री को बाद में गरीबों में वितरित किया जाता है। इस परंपरा से व्यक्ति को दानशील, सेवाभावी तथा सदैव मानवता के सहयोग की प्रेरणा मिलती है। इस दिन धर्मगुरु विशेष संदेश देते हैं। इसमें छोटे बच्चे ज्योतिषी चरवाहों तथा स्वर्गदूतों की भांति सुंदर पोशाके धारण करते है।