29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur: महिला ने युवक को मिलने बुलाया और भाई से कहकर करवा दी हत्या, सालभर से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, 2 आरोपी गिरफ्तार

Himmat Singh Solanki Murder Case Update: उदयपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला से मिलने पहुंचे युवक की साजिश के तहत हत्या कर दी गई जिसके बाद पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
Udaipur Murder Case

मृतक हिम्मत सिंह सोलंकी की फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Crime News: प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति का अपहरण कर हत्या कर दी गई। पहाड़ी पर शव मिलने के बाद पुलिस ने महिला सहित 2 को गिरफ्तार किया है और दो जनों को हिरासत में लिया है। उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र के फुटिया घाटी कैलाशपुरी में 26 जून को हिम्मत सिंह सोलंकी (45) पुत्र मोकमसिंह सोलंकी की हत्या कर दी गई। जांच के बाद जहां एक ओर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, वहीं दूसरी ओर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने टीम का गठन किया। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों को चिह्नित किया। उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा जिलों में कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला पोटिया घाटी कैलाशपुरी निवासी भोली उर्फ भोलकी और उसके भाई प्रतापपुरा अम्बेरी निवासी ललित को गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में समाजजन एकत्रित हुए और ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

यह था पूरा घटनाक्रम

प्रार्थी भीमल (वागननाड़ा) मावली निवासी सुरेन्द्रसिंह कितावत ने रिपोर्ट दी थी कि उसके दामाद चिरवा मारुवास निवासी हिम्मत सिंह सोलंकी (45) पुत्र मोकमसिंह सोलंकी 22 जून शाम 7.30 बजे कार लेकर फुटिया घाटी कैलाशपुरी (राया मटाटा) निवासी महिला से मिलने गए थे। घर से 100 मीटर की दूरी पर नर्सरी के पास महिला का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त एक तेज रफ्तार पिकअप ने हिम्मत सिंह की कार को टक्कर मारी।

पिकअप में सवार 8-10 जनों ने पत्थर व लाठियों से हमला कर दिया। उन्हें पिकअप में डालकर ले गए। हिम्मत सिंह का सालभर से महिला से प्रेम प्रसंग था इसी बात को लेकर महिला के पति छगन और ससुर टेका और भाई के मध्य रंजिश चल रही थी।

हत्या में और भी लोग शामिल

भोली कैलाशपुरी के जंगल में बकरियां चराती है वहीं माइंस में हिम्मत सिंह डंपर चालक था। करीब 13 साल पहले दोनों की पहचान हुई। भोली के पीहर पक्ष ने हिम्मत सिंह से रिश्ता तोड़ने को कहा और भोली भी हिम्मत सिंह से परेशान हो चुकी थी। साजिश रचकर 26 जून को हिम्मत सिंह को कॉल करके बुलाया और उसके आते ही अपने भाई ललित को सूचना दे दी। ललित अपने साथी मदन, सुन्दर, अजय गमेती, रूपलाल और जीतू के साथ तैयारी में थे। हिम्मत सिंह के आते ही ललित और अन्य ने हमला कर दिया। फिर पेसिफिक अस्पताल के पीछे जंगल में ले जाकर पीटा, जिससे हिम्मत सिंह की मौत हो गई।