6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही चिता पर हुआ मांं और बेटे का अंतिम संस्कार..तो हर आंख से छलक पड़़े़े आंसू

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
mother-son suicide

एक ही चिता पर हुआ मांं और बेटे का अंतिम संस्कार..तो हर आंख से छलक पड़़े़े आंसू

हेमंत आमेटा/ भटेवर. नीमड़ी गांव में विवाहिता एवं मासूम की कुएं में डूबने से हुई मौत के बाद ग्राम पंचायत भटेवर के खोखरवास स्थित विवाहिता के ससुराल में गमगीन माहौल में बुधवार देर शाम को एक ही चिता पर मांं और बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार खोखरवास निवासी चंचल 24 पत्नी दिनेश अहीर व रुद्राक्ष पुत्र दिनेश अहीर की उसके पीहर नीमड़ी में बुधवार को कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद करीब सौ घरोंं की आबादी वाले खोखरवास गांव में देर शाम माँ और बेटे के शव पहुंंचने पर पूरे गांव में मातम छा गया। इसी बीच दोनों के शव देख पति दिनेश अहीर की आँखों से आंसू रोके से नहींं रुक पा रहे तो परिवारजनों की आँखों से अश्रुधारा निरंतर बहती जा रही थी। गांव के युवा और ग्रामीण परिवार पर अचानक गिरे वज्रपात के बाद ढांढस बांधने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद माँ और बेटे की अर्थी घर से शमशान के लिए निकली तो गांव के हर शख्स की आँखेंं नम हो गई तो महिलाएं सुबक सुबक कर रोने लग गई। इसके बाद गांव के शमशान पर जब माँ और बेटे को एक ही चिता पर लेटाया गया तब उपस्थित ग्रामीणों की आँखों में भी आंसू बहने लग गए। इसी बीच देर शाम को गमगीन माहौल में माँ और बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।

READ MORE : गुरूजी ही भूल गए अनुशासन... उदयपुर में इस सरकारी शिक्षक ने सहयोगी शिक्षक पर क‍िया बल्ले से हमला, घटना का वीडियो वायरल

चार दिन का नवजात छोड़ गायब हुई प्रसूता

उदयपुर . पन्नाधाय चिकित्सालय से बुधवार को एक प्रसूता पुनकी 4 दिन के नवजात को छोडकऱ बगैर डिस्चार्ज के गायब हो गई। उसे वार्ड 1 में भर्ती कर रखा था। जानकारी के अनुसार सिजेरियन प्रसव होने के बावजूद महिला बगैर टांके कटवाए ही चली गई। वार्ड में जब बच्चा अकेला रोने लगा तो नर्सिंग स्टाफ वहां पहुंचा और उसे संभालते हुए उसकी मां को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। प्रसूता को सलूम्बर के पास किसी गांव की बताई जा रही है। महिला का पति भी उसे ढूंढ़ता रहा। प्रसूता के साथ आई उसकी जेठानी भी चली गई। इधर बच्चे को वार्ड आया ने मिल्क बैंक से दूध लाकर पिलाया। नवजात को उसकी मां ने दूध भी नहीं पिलाया जिससे उसे पीलिया होने की शिकायत बताई जा रही है।