3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीम हकीम का इलाज पड़ा महंगा, महिला ने गंवाई जान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
rajasthan news

नीम हकीम का इलाज पड़ा महंगा, महिला ने गवाई जान

उदयपुर. जिले के सलूंबर में नीम हकीम चिकित्सक के इलाज से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लालकी पत्नी भूरी मीणा उम्र 50 वर्ष निवासी मातासुला की नीम हकीम के इलाज से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया की भूरी को हल्का बुखार होने के कारण वह अपनी सास के साथ उपचार के लिए डॉक्टर को दिखाने सलूम्बर आई थी। जहां झोलाछाप डॉक्टर के उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई । महिला की मृत्यु की सूचना पर मातासुला गांव से परिजन एवं ग्रामीण सलूंबर पहुंचने लगे। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लेकर मृतक के शव को पुलिस ने राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने नीम हकीम डॉक्टर पर पाउडर से भरा केमिकल वाला इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए उसे महिला की मौत का कारण बताया। इस सब के चलते मोर्चरी बाहर ग्रामीण एवं परिजन एकत्रित हो गए।

चार पंचायत चालीस गाँव फिर भी इलाज के लिए भटक रहे है लोग

वहीं दूसरी तरफ सराड़ा उपखण्ड के जावद गांव में स्थित आदर्श पीएसी पर पिछले आठ दिनों से एक भी कम्पाउडर नहीं होने से स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था पूर्ण रूप से बिगड़ गई है। यहा पर कम्पाउंडर के तीन पद मंजूर होने के बाद भी पिछले एक साल से एक ही पद पर कर्मचारी कार्यरत था। जिसका भी एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफ़र कर दिया गया है। इसके चलते पिछले आठ दिनों से प्रसव पीड़ा को लेकर पहुंचने वाले मरीजों को उदयपुर रेफर करना पड़ा रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दे की यह 4पंचायतों के 40गांवों का एक मात्र केन्द्र है। पीएसी प्रभारी डॉक्टर सतीश खराड़ी का इस बारे में कहना है की केन्द्र पर हो रही समस्याओ को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

Read more : सीकर: अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा में रार

Story Loader