
थाना क्षेत्र केमाण्डवा की जुड़ा ग्राम पंचायत के भियांटा गांव में एक विवाहिता ने पारिवारिक क्लेश से तंग आकर खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। विवाहिता को गंभीर अवस्था में कोटड़ा अस्पताल से उदयपुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, मांडवा थाना क्षेत्र के भियांटा गांव में रहने वाली बका पत्नी जेथिया गमेती (30) ने शुक्रवार सवेरे किसी पारिवारिक झगड़े को लेकर खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। जेथिया के चार बच्चे हैं जो मां के ऐसा करने पर बिलखते रहे। घटना के समय विवाहिता का पति घर पर नहीं था।
विवाहिता के आत्मदाह करने पर उसे झुलसी हालत में तुरंत कोटड़ा के अस्पताल ले जाया गया। विवाहिता की नाजुक स्थति देखते हुए उसे तुरंत उदयपुर रैफर कर दिया गया। परंतु उदयपुर पहुंचने से पूर्व गोगुन्दा में ही उसकी मृत्यु हो गई। विवाहिता का शव गोगुन्दा अस्पताल स्थित मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
Published on:
01 Jul 2016 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
