29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमरे में थी महिला, दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ दिया और अंदर देखा तो होश उड़ गए…

https://www.patrika.com/udaipur-news/
less than 1 minute read
Google source verification
woman hanged

रेप के बाद किया महिला का कत्ल

उदयपुर. सराड़ा. सराडा थाना क्षेत्र के सुरखण्ड का खेड़ा ग्राम पंचायत के हितावतो की भागल दुतलाई में बुधवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस के अनुसार शंकर लाल मीणा सुबह घर से मजदूरी के लिए गया था। दोपहर में लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से किसी तरह की आवाज नहीं आने पर उसने आसपास पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी ने भी आकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। सूचना पर सराड़ा व सेमारी थाने से जाप्ता पहुंचा व परिजनों की उपस्थिति में दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो शीला मीणा (20 ) पत्नी शंकर लाल मीणा साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी।

READ MORE : हॉस्पीटल सुविधाओं में होने जा रहा है कुछ ऐसा कि अब नहीं चलेगी स्टाफ की बहानेबाजी

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर उपखंड अधिकारी सराड़ा शीलावती व तहसीलदार डायालाल डामोर भी मौके पर पहुंची व शव सराड़ा सीचसी में रखवाया। परिजनों के आने पर गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोगों के साथ मांगी लाल मीणा, उपसरपंच प्रेमचन्द पटेल मौके पर पहुंचे। रात तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।