श्री क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज के वरिष्ठों ने बताया उज्जैन ही एक मात्र ऐसा शहर है, जहां शीतला सप्तमी पर पति-पत्नी की होली का आयोजन किया जाता है। 200 वर्ष पुरानी इस परंपरागत होली पर्व को देखने के लिए ग्वालियर रियासत की महारानी भी आ चुकी हैं। समाज के नवदंपति जिनकी शादी इस वर्ष हुई है, वह पहली बार होली खेलते हैं। इस दौरान पति पत्नी के नाम की आवाज लगाई जाती है, जिस पर पति अपनी पत्नी को भीड़ में हाथ पकडक़र रंग भरे कड़ाव के समीप लाता है, जहां दोनों एक-दूसरे पर रंग डालते हैं।