script‘शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’ में जलेंगे 21 लाख दीये, 10 मिनट में 12 लाख दीये जलाने पर बनेगा विश्व रिकार्ड, video | 21 lakh lamps will be lit in Shiv Jyoti Arpanam Festival | Patrika News
उज्जैन

‘शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’ में जलेंगे 21 लाख दीये, 10 मिनट में 12 लाख दीये जलाने पर बनेगा विश्व रिकार्ड, video

दीपोत्सव देखने के लिए आमलोगों को क्षिप्रा नदी घाटों पर रात 8 बजे के बाद प्रवेश मिलेगा।

उज्जैनMar 01, 2022 / 11:05 am

deepak deewan

ujjain.png
उज्जैन. महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इनमें से 12 लाख दीप क्षिप्रा नदी के तट पर जलाए जाएंगे. 10 मिनट में 12 लाख दीप जलाते ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शहर का नाम दर्ज हो जाएगा. अब तक यह विश्व रिकॉर्ड श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के नाम है. अयोध्या में दीपावली के मौके पर 9 लाख 45 हजार 600 दीपक जलाए गए थे. मंगलवार को होनेवाले इस भव्य समारोह को’शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’ नाम दिया गया है. इधर महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शन के लिए भक्त उमड पडे. इस मौके पर महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया है.
1 मार्च को उज्जैन शहर नया इतिहास लिखेगा। यहां 21 लाख दीयों का दीपोत्सव देखने के लिए आमलोगों को क्षिप्रा नदी घाटों पर रात 8 बजे के बाद प्रवेश मिलेगा। रात्रि 8 बजे तक घाटों पर पहुंचने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे। दीप प्रज्ज्वलित करने और इसकी तैयारियां करने के लिए मार्ग बंद रखे गए हैं.
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम मंगलवार को शाम 7 बजे प्रारंभ होगा। रामघाट पर सायरन बजने के साथ ही 12 लाख दीपक जलाने का काम शुरु हो जाएगा. इसके लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। दूसरा सायरन बजने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इसे अपने कैमरे में कैद करेगी।
दीप जलाने वाले सभी वॉलंटियर्स 7.30 बजे फ्री हो जाएंगे। घाटों पर एक साथ 6000 ब्लॉक के 120 सेक्टर में करीब 14 लाख दीपों को रखा जा रहा है। दीपोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे और दीये जलाएंगे।
ujjain.png

ये दीये उज्जैन के अलावा देवास और इंदौर में भी बनकर तैयार हुए हैं। दीयों को प्रज्ज्वलित करने के लिए 14 हजार मोमबत्ती भी तैयार की गई हैं। दीपोत्सव के बाद दीयों को रिसाइकिल किया जाएगा। दीये की मिट्टी से भगवान की प्रतिमा बनाकर शहर में स्थायी रूप से स्थापित की जाएगी। बचे तेल का उपयोग गौशाला आदि में खाद्य पदार्थों के लिए किया जाएगा।

अयोध्या से यूं भिन्न होगा उज्जैन का दीपोत्सव
उज्जैन में रामघाट से भूखी माता घाट तक एक साथ 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे। शहर के अन्य स्थानों पर शेष 9 लाख दीये लगाए जाएंगे। अयोध्या दीपोत्सव में 12 हजार स्वयंसेवक ने सहयोग किया था। उज्जैन में 14 हजार से अधिक स्वयं सेवक जुड़ेंगे। अयोध्या में दीपोत्सव में प्रति स्वयंसेवक 75 से 80 दीये जलाने का लक्ष्य था पर उज्जैन में प्रति स्वयंसेवक 225 दीपक जलाने का लक्ष्य है। अयोध्या में 9 लाख दीये जलाने में सरकार ने 1.24 करोड़ रुपए खर्च किए थे। उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाने में सिर्फ 40 लाख रुपए का खर्चा होगा।

शहर में यहां भी जलेंगे दीप
महाकाल मंदिर में 51,000 दीये
मंगल नाथ मंदिर में 11000 दीये
कालभैरव मंदिर एवं घाट पर 10,000 दीये
गढ़कालिका मंदिर में 1,100 दीये
सिद्धवट मंदिर एवं घाट पर 6000 दीये
हरसिद्धि मंदिर में 5000 दीये
टावर चौक पर 1 लाख दीये
अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी 2 लाख दीपक

Hindi News/ Ujjain / ‘शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’ में जलेंगे 21 लाख दीये, 10 मिनट में 12 लाख दीये जलाने पर बनेगा विश्व रिकार्ड, video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो