
,,
उज्जैन. उज्जैन शहर में लंबे समय से स्पा सेंटर की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों को लेकर पुलिस ने शनिवार शाम को बड़ी कार्रवाई की। एक साथ सात स्पा सेंटरों पर दबिश दी गई है। इसमें से तीन सेंटरों पर अनैतिक गतिविधियां होना पाई गई। इन सेंटरों पर आपत्तिजनक सामग्री व दवाएं भी बरामद हुई। तीनों स्पा सेंटर्स से पुलिस ने 9 लड़कियों व 12 लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है और तीनों स्टेर्स में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है जो इस बात का प्रूफ है कि स्पा सेंटर सेंटरों पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। सात स्पा सेंटर्स पर 40 पुलिसकर्मियों की टीम ने एक साथ रेड करते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
3 स्पा सेंटर में पकड़ाया सेक्स रैकेट
स्पा सेंटर पर कार्रवाई माधवनगर सीएसपी विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में की गई। शाम को करीब 40 पुलिसकर्मियों की टीम ने एक साथ सात स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश देते हुए कारवाई शुरू की। इसमें से आजाद नगर स्थित मून लाइट स्पा सेंटर, आरबी जोन के पास ओसम स्पा सेंटर व हारफुल की गली के पास रिलैक्स स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां पाई गई। तीनों सेंटर पर बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ दवाइयां भी बरामद हुई। यह दवाईयां ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जा रही थी। पुलिस ने तीनों सेंटर से 9 लड़कियां व 12 लड़के पकड़ाए हैं जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हडक़ंप भी मच गया। सीएसपी विजय कुमार मीणा के मुताबिक सात में से चार सेंटरों पर किसी तरह की सबूत नहीं मिले, लिहाजा इन्हें छोड़ दिया गया। तीन जगह पर सबूत मिलने पर कार्रवाई की गई।
अच्छे घरों के लड़के भी स्पा सेंटर पर पकड़ाए
स्पा सेंटर से पकड़ाए लड़कों में कुछ अच्छे परिवारों के भी हैं। इनमें एक सत्ताधारी दल से जुड़े संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का पदाधिकारी, आइस्क्रीम संचालक व कपड़े शो-रूम संचालक को बेटा भी होना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबबिक इन सेंटरों पर स्पा की आड़ में देह व्यापार होने की सूचना थी। यहां स्पा कराने आने वाले लड़कों से रेट तय होने के बाद लड़कियों को बुलाया जाता है। पुलिस इन पकड़ाए लडक़ों के परिवारों को भी बुलाने की बात कह रही है। वहीं स्पा सेंटर पकड़ाई लड़कियों के बारे में सीएसपी मीणा का कहना है कि इन सेंटरों के पास स्पा चलाने का विधिवत प्रमाणपत्र नहीं है। वहीं जो लड़कियां पकड़ाई है उनके पास प्रमाणपत्र होना चाहिए, वह भी नहीं मिला है। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि जो युवतियां पकड़ाई हैं वो असम-मिजोरम, मनीपुर की रहने वाली हैं। इन्हें स्पा सेंटर संचालकों ने कई महीने पहले यहां बुलाया था। सभी शहर में किराए के मकान रह रही हैं। युवतियों से पूछताछ कर स्पा सेंटर के खेल का सच पता किया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी अपना मुंह छुपा रही। वहीं पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब भी नहीं दे रही थी।
Published on:
10 Sept 2022 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
