15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेदों की ओर! केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री की घोषणा- देश में खुलेंगे 5 नए वेद विद्या प्रतिष्ठान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा

2 min read
Google source verification
pradhan.png

उज्जैन. भारत फिर वेदों की ओर लौट रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को उज्जैन में बताया कि देश के 5 स्थानों पर वेद विद्या प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने यहां सुबह महाकाल मंदिर में भस्म आरती में दर्शन किए. इसके बाद वे वेद विद्या प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां प्रधान ने यज्ञ मंडप के लोकार्पण कार्यक्रम में बताया कि अब वेद विद्या पीठ के छात्रों को सेकेंडरी बोर्ड की मान्यता मिलेगी। यहां अब आधुनिक पढ़ाई भी होगी जिसमें गणित, रसायन सहित सभी विषयों की शिक्षा दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने उज्जैन में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. पहले वे चिंतामन रोड स्थित वेद विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे जहां यज्ञशाला के लोकार्पण के बाद उन्होंने अनुष्ठान किया। इसके बाद प्रधान ने कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, ई लायब्रेरी समेत ऑडिटोरियम का भी शुभारंभ किया।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अभी तक वेद विद्या को कोई डिग्री और सर्टिफिकेट की व्यवस्था नहीं थी। अब भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि महर्षि संदीपनी वेद विद्या को सेकंडरी बोर्ड की मान्यता दी जाएगी। इस प्रतिष्ठान से जुड़े देश में सभी विद्यार्थियों को बोर्ड एग्जाम से सर्टिफिकेट मिलेंगे। वेद विद्या में गणित, फिजिक्स, रसायन, जियोग्राफी आदि की पढ़ाई को भी मान्यता दी जाएगी। इनकी पढ़ाई संस्कृत में ही होगी। उच्च शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए प्रधान ने बताया कि देश के पांच स्थानों में नए वेद विद्या प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। इनमें द्वारका, बद्रीनाथ, पुरी, गुवाहाटी, शृंगेरी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वेद विद्या पीठ के छात्रों को जल्द ही सेकंडरी बोर्ड की मान्यता मिलेगी। इसमें उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री का माधव साइंस कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम के लिए भूमिपूजन का भी कार्यक्रम है. वहां से वे विक्रम विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मार्कशीट और डिग्री वैरिफिकेशन के लिए डिजिटल लॉकर की सुविधा की सौगात देंगे।