3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल मंदिर की सुरक्षा करेगी 500 करोड़ की कंपनी!

अभिनेता के बंगले की सुरक्षा देखती है कंपनी, 500 करोड़ टर्नओवर वाली कंपनी को मिलेगा महाकाल मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा

less than 1 minute read
Google source verification
maha15m.png

500 करोड़ टर्नओवर वाली कंपनी को मिलेगा महाकाल मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा

उज्जैन. महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था शुरु से ही तगड़ी रही है। यह आतंकवादियों के निशाने पर भी रहा है। अब महाकाल लोक और महाकाल मंदिर की सुरक्षा और बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा मुंबई में फिल्म अभिनेता के खास बंगले की सुरक्षा का काम देखने वाली क्रिस्टल इंटीग्रेटेड कंपनी को मिल सकता है।

महाकाल मंदिर समिति में सुरक्षा एजेंसियों को 2 साल के लिए टेंडर दिए जाते हैं। सुरक्षा के लिए करीब दो माह पहले कंपनियों के टेंडर डाले गए थे। मंदिर सूत्रों के मुताबिक एल-1 यानी फर्स्ट लोअर के रूप में महाराष्ट्र की क्रिस्टल कंपनी का नाम सामने आया है। एल-2 के रूप में महाराष्ट्र की ही सीआईएसबी कंपनी का नाम है। एल वन कंपनी का टर्नओवर करीब 475 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

कंपनी के अधिकारियों ने सुरक्षा के नजरिए से मंदिर और महाकाल लोक की फोटोग्राफी भी की है। कहा जा रहा है कि इस माह के अंत तक कंपनी के नाम पर मुहर लग सकती है। इसी के चलते क्रिस्टल कंपनी के अधिकारियों ने महाकाल मंदिर का दौरा किया और सिक्योरिटी गार्ड की ए और बी बैच के कर्मचारियों के साथ बातचीत की है। यह विश्वास भी दिलाया जा रहा है कि उन्हें नहीं हटाया जाएगा।

फिलहाल सभी कर्मचारी कृष्णा सिक्योरिटी (केएसएस) के तहत काम कर रहे हैं। क्रिस्टल कंपनी के अधिकारियों के साथ दिलीप बामनिया, मंदिर सुपरवाइजर ओर कुछ अन्य अधिकारी विजिट के दौरान मौजूद थे। बामनिया का कहना है कि उन्होंने मंदिर समिति के अधिकारियों के कहने पर क्रिस्टल कंपनी के अफसरों को मंदिर की विजिट कराई। टेंडर खुला है कि नहीं इसकी जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है। यह कलेक्टर कार्यालय से पता चलेगा।