उज्जैन-जावरा मार्ग की लंबाई ९५ किमी है। इस मार्ग के तकरीबन हर १० किमी पर ब्लैक स्पॉट बने हुए हैं। वर्तमान में पूरे मार्ग पर महज छह स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं। इसमें उज्जैन भैरवगढ़, उज्जैन के पास मदरसा, उन्हेल नाला, जावर हुसैन टेकरी, नागदा नवीन बस स्टैंड, जावरा के समीप गांव राजाखेड़ी पर ब्रेकर है। बीते सालों में मार्ग करीब १२ ओर ऐसे स्थान सामने आए हैं, जहां स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है। विभाग की ओर से इन्हीं स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, सुरक्षा पट्टी सहित अन्य उपाय किए जा रहे हैं।