5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahakal Mandir Ujjain : एक्ट्रेस Vaani Kapoor और Raashi Khanna ने लिया महाकाल का आशीर्वाद, नंदी के कान में बताई मन की बात

Vaani Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना उज्जैन महाकाल मंदिर में सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुई और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया...

2 min read
Google source verification
Actress Vaani Kapoor and Rashi Khanna in mahakal temple

Raashi Khanna: मध्यप्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में मंगलवार को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की पंचम तिथि को तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन किए खोले गए। इस दौरान महाकाल का विधि विधान से पूजन कर विशेष श्रंगार किया गया जिसे देख भक्त जय महाकाल और बम बम भोले की भक्ति में लीन हो गए। मंगलवा को फिल्म एक्सट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और राशि खन्ना (Raashi Khanna) भी महाकाल मंदिर पहुंची और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

भस्मारती देख लिया महाकाल का आशीर्वाद


महाकाल में सुबह होने वाली विशेष भस्मआरती में मंगलवार को फिल्म एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना भी शामिल हुई। साड़ी पहनकर पहुंची दोनों अभिनेत्रियों ने पहले तो नंदी हॉल में बैठकर महाकाल की भस्मारती देखी और फिर पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी और विपुल चतुर्वेदी ने उनका पूजन संपन्न करवाया।
यह भी पढ़ें Indore Satta Market: दिग्विजय सिंह के आखिरी चुनाव को लेकर फलोदी के बाद इंदौर सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी


नंदी के कान में कही मन की बात


भस्मआरती में शामिल होने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने नंदी के कान में अपने मन की बात भी कही और महाकाल से मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना भी की। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर एक्ट्रेस के साथ ही देश के तमाम दिग्गज आए दिन बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए आते रहते हैं। बीते दिनों फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी भी महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Market: फलोदी सट्टा बाजार का ताजा दावा, एमपी में भाजपा-कांग्रेस को मिल रही इतनी सीटें