8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों मक्सी पुलिस कुत्ते को ढूंढते पहुंची 25 किलोमीटर दूर शाजापुर

होटल संचालक का श्वान चार दिन पहले होटल के बाहर से गायब हो गया था। सीसीटीवी में उसे गाड़ी में डालकर ले जाते हुए कुछ लोग दिखाई दिए। ऐसे में संबंधित ने श्वान को वापस लाने के लिए भरसक प्रयास किए। इसके लिए पुलिस का भी सहयोग लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
आखिर क्यों मक्सी पुलिस कुत्ते को ढूंढते पहुंची २५ किलोमीटर दूर शाजापुर

होटल संचालक का श्वान चार दिन पहले होटल के बाहर से गायब हो गया था। सीसीटीवी में उसे गाड़ी में डालकर ले जाते हुए कुछ लोग दिखाई दिए। ऐसे में संबंधित ने श्वान को वापस लाने के लिए भरसक प्रयास किए। इसके लिए पुलिस का भी सहयोग लिया।

शाजापुर. होटल संचालक का श्वान चार दिन पहले होटल के बाहर से गायब हो गया था। सीसीटीवी में उसे गाड़ी में डालकर ले जाते हुए कुछ लोग दिखाई दिए। ऐसे में संबंधित ने श्वान को वापस लाने के लिए भरसक प्रयास किए। इसके लिए पुलिस का भी सहयोग लिया। फायदा यह हुआ कि चार दिन बाद होटल संचालक को उसका श्वान वापस मिल गया। उसे वह लेने वाले पुलिस के साथ शाजापुर पहुंच गया।

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गोलवा के समीप मक्सी निवासी राहुल पिता अशोक जैन की होटल है। बताया जाता है कि होटल पर राहुल का पालतु श्वान भी घुमता रहता है। 4-5 दिन पहले वह होटल से गायब हो गया। राहुल ने यहां-वहां ढूंढा, लेकिन पता नहीं चला। ऐसे में राहुल ने होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें पता लगा कि एक गाड़ी में श्वान को डालकर कुछ लोग ले गए हैं। राहुल ने श्वान की तलाश के लिए पुलिस का भी सहयोग लिया। इसका लाभ ये हुआ कि शनिवार को श्वान शाजापुर से मिल गया। यहां पर एक व्यक्ति श्वान को लेकर मां राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंचा। यहां पुलिस के साथ आए लोग श्वान को अपने साथ वापस ले गए।

श्वान को शाजापुर लाने वाले व्यक्ति ने बताया कि वो देव स्थान से परिजनों के साथ पिछले दिनों लौट रहा था। इसी दौरान जब वो होटल पर रुका तो उक्त श्वान उसके वाहन में आकर बैठ गया। ऐसे में उक्त व्यक्ति का बेटा श्वान को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। इस कारण उक्त व्यक्ति श्वान को अपने साथ शाजापुर ले आया। व्यक्ति ने बताया कि श्वान को वापस करने के लिए वो आज जा ही रहा था इसके पहले ये लोग श्वान को लेने आ गए।