
राजस्थान डूंगरपुर शहर के सामान्य चिकित्सालय के पीछे स्पोर्ट्स कॅाम्प्लेक्स के समीप सड़क किनारे एक नवजात बच्चे का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर चिकित्सा विभाग व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तीन रास्ते से सदर थाना जाने वाले मार्ग पर एक श्वान झाड़ियों से एक थैली निकालकर लाया। सड़क किनारे लाकर थैली को खोलने लगा, तो उसमें नवजात बच्चे का शव दिखा। श्वान मुंह में शव को दबाकर जाने लगा।
यह भी पढ़ें : मानवता शर्मासार करने वाला मामला: युवक को बंधक बनाकर गुप्तांगों में डाला मिर्च पाउडर
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसके मुंह से शव को छुड़वाया। इसके बाद लोगों ने चिकित्सा विभाग व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीएमएचओ केएल पलात चिकित्सा टीम एवं पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को जिला मुर्दाघर रखवाया।
यह भी पढ़ें : जेंडर चेंज कराकर लड़की मीरा से बन गई आरव, नेशनल प्लेयर कल्पना से हुआ प्यार
24 घंटे पहले जन्मा है बालक
सीएमएचओ केएल पलात ने बताया कि प्रथम दृष्टिया बच्चे का जन्म 24 घंटे पहले ही होना सामने आ रहा है। शव की नाभी पर मेडिकल की पट्टी लगी हुई है। वहीं, इस मामले को लेकर सभी चिकित्सालय के रिकॉर्ड जांच किए जा रहे हैं।
Published on:
09 Nov 2022 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
