5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां खुदाई में निकली प्राचीन दीवार, कुछ दिन पहले मिला था 1 हजार साल पुराना शिव मंदिर

10 माह पहले ही इसी स्थान पर खुदाई में एक हजार साल पुराना शिव मंदिर मिला था। अब इसी परिसर में जारी खुदाई के दौरान एक और प्राचीन दीवार निकल आई है।

2 min read
Google source verification
News

यहां खुदाई में निकली प्राचीन दीवार, कुछ दिन पहले मिला था 1 हजार साल पुराना शिव मंदिर

उज्जैन. महाकाल की नगरी कहे जाने वाले उज्जैन में इन दिनों पुरातत्व विभाग द्वारा की जा रही खुदाई में लगातार ही कई रहस्यमयी और प्राचीन चीजें लगातार सामने आ रही हैं। 10 माह पहले ही इसी स्थान पर खुदाई में एक हजार साल पुराना शिव मंदिर मिला था। अब इसी परिसर में जारी खुदाई के दौरान एक और प्राचीन दीवार निकल आई है। आर्कियोलॉजिस्ट का मानना है कि, संभवत शिव मंदिर के पास एक और मंदिर रहा होगा, शायद ये उसी की दीवार है। फिलहाल, जांच में जुटे अधिकारी का कहना है कि, इसपर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

शोध अधि‍कारी डा. धुुरवेंद्र के अनुसार, नई दीवार पूर्व में निकले शिव मंदिर के तीन से चार फीट दूरी पर ही है। उम्मीद है कि, ये शिव मंदिर के अन्य भाग का हिस्सा हो। हालांकि, इसे अलग इसलिए माना जा रहा है क्योकि, इसकी निर्माण शैली और कलाकृति पूर्व में निकले शिव मंदिर से अलग है।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा, कपड़े उतारकर सड़क पर घसीटा, 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज


एक सप्ताह का समय लगेगा

शोध अध‍िकारी का कहना है कि, अभी नई दीवार की खुदाई का कार्य शुरु ही हुआ है। इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद ही हमारी टीम किसी नतीजे प पहुंच सकती है।


इसलिए की जा रही महाकाल के आसपास खुदाई

बता दें कि प्रबंध समिति द्वारा मंदिर के अग्रभाग में विस्तारीकरण कराया जा रहा है। समिति यहां अत्याधुनिक वेटिंग हाल का निर्माण कर रही है। निर्माण एजेंसी उज्जैन विकास प्राध‍िकरण को बनाया गया है। पुरा अवशेषों का मेजरमेंट जारी बीते एक वर्ष से किया जा रहा है। खुदाई में अबतक मुख्य आधार स्तंभ, छत और शिखर के भाग तथा मूर्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। फिलहाल, इसका नाप-जोख किया जा रहा है। बताया जाता है प्रबंध समिति पुरातत्व विभाग के सहयोग से प्राप्त अवशेषों से शोध मंदिर का निर्माण कराने की तैयारी कर रही है।

यहां आने से बदल गई बड़े बड़ों की किस्मत, आज भी होते हैं चमत्कार, देखें वीडियो