10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर उतरे सांसद लोगों के पैर पड़ते रहे, लोग शर्मिंदा होते रहे

bjp mp anil firojiya: सांसद अनिल फिरोजिया फ्रीगंज क्षेत्र में हाथ जोड़कर और पांव पड़कर अपील करते रहे...।

2 min read
Google source verification
sansad1_new.png

उज्जैन। शहर के फ्रीगंज इलाके में निकले सांसद अनिल फिरोजिया। लोगों से हाथ जोड़कर और पैर पड़कर मास्क लगाने की अपील की।

उज्जैन। भाजपा के सांसद अनिल फिरोजिया (Anil Firojiya) ने लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका निकाला। वे बाजार में निकले और मास्क नहीं पहनने वालों के पैर पड़ने लगे। वे ऐसा करते हुए मास्क पहनने की अपील करते रहे। कई लोगों को शर्मिंदगी भी हुई। लोगों ने आगे से मास्क जरूर पहनने का वादा भी किया। सांसद का यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।

Third Wave: सरकार का बड़ा ऐलान, वैक्सीनेशन में मिलेगी इन्हें छूट

शहर के अनलॉक होते ही शहरों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। कई लोग बगैर मास्क लगाए ही बाजार में निकलने लगे हैं। तीसरी लहर की आशंका को देख सरकार से लेकर प्रशासन भी सतर्क है।

सांसद (Member of the Lok Sabha) अनिल फिरोजिया ने मास्क अनिवार्य रूप से लगाने की जागरूकता को लेकर गुरुवार को उज्जैन फ्रीगंज की सड़कों को पैदल नाप दिया।

चीन की निगरानी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी, कई हस्तियों के परिवार पर भी नजर

सांसद फिरोजिया इस दौरान 2 घण्टे से अधिक समय तक पैदल घूम कर बिना मास्क के निकलने वाले लोगों से हाथ जोड़कर और कई लोगों के पांव पड़कर मास्क लगाने का अनुरोध करते नजर आए। इस दौरान सांसद फिरोजिया ने इसे लोगों को अपने पास से मास्क भी उपलब्ध करवाए।

बड़ा खुलासाः महाकाल मंदिर में दो हजार साल पुराने मंदिर के अवशेष मिले

वैक्सीनेशन कराने की भी अपील की

सांसद फिरोजिया ने इस दौरान लोगों से वेक्सिनेशन की भी जानकारी ली। जिन्होंने अभी तक टीका नही लगवाया है उनसे टीका लगाने का भी अनुरोध किया। साथ ही अभी दो गज की दूरी बनाए रखने की भी बातचीत लोगों से की है।

mahakal temple: महाकाल मंदिर परिसर की खुदाई में मिली प्राचीन प्रतिमा