मिनी स्कर्ट वाली राधे मां
मंबई की राधे मां की बोल्ड तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितनी अश्लील है। इन तस्वीरों में राधे मां ने लाल रंग की मिनी स्कर्ट पहन रखी है। उसी रंग का बूट और मिनी स्कर्ट में राधे मां सेक्सी पोज में है। राधे मां की इन तस्वीरों को TV Actor राहुल महाजन ने ट्विटर पर शेयर किया था। यह तस्वीरें टि्वटर और फेसबुक पर काफी दिनों तक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई थीं। असली नाम सुखविंदर कौर, पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली। शराब माफिया और रियल स्टेट कारोबारियों से सांठगांठ के आरोप हैं।
वीडियो भी हुआ वायरल
फिल्मी गानों पर नाचते हुए वायरल हुआ वीडियो में राधे मां किसी गार्डन में अंखियों के झरोखों से.. गाने पर नांचती हुई दिखाई देती हैं। और भक्तों से बार-बार लिपटती नजर आती हैं।

simhastha" alt="simhastha" align="center" margin-left="10" margin-right="10">
लड़कों के साथ रहना ज्यादा पसंद
राधे मां बॉलीवुड में डांसर और मॉडल बनना चाहती थी। उसे फिल्मी गाने सुनना और गानों पर थिरकना बेहद पसंद था। एक युवक ने इस बात का खुलासा किया है। राधे मां लड़कों के साथ ज्यादा सहज महसूस करती थी। उसे लड़कों के साथ बात करना और उनकी गोद में बैठना पसंद था। राधे मां ने भी सिंहस्थ में आने की बात कही थी, लेकिन उनके उज्जैन प्रवेश पर ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस कारण वे तो नहीं आई, लेकिन पूरे सिंहस्थ के दौरान वे सुर्खियों में रहीं।
भोपाल के थाने पहुंचा था मामला
भोपाल के कमला नगर थाने में छह माह पहले राधे मां के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने आवेदन में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि समाचार पत्रों और न्यूज चैनल में उनके अश्लील वीडियो और फोटो देखने के बाद वे काफी दुःखी हैं।