19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘इंडिया इज अ ब्यूटीफुल कंट्री,जय महाकाल’, बेल्जियम के पर्यटकों ने लगाए जयकारे

-बेल्जियम का ग्रुप महाकाल लोक कॉरिडोर में घूमा....-11 बार ग्रुप के साथ आ चुके हैं पर्यटकों ने किए महाकाल के दर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
photo1666854555.jpeg

Jai Mahakal

उज्जैन। इंडिया इज अ ब्यूटीफुल कंट्री। वी हैव बीन इंडिया इलेवन टाइम। माइ एक्सपीरियंस अबाउट इंडिया, दिस कंट्री इज अ वेरी मेजिकल। इंडिया इज अ पॉवर ऑफ स्पिरिचुअल। वी गॉट ऑल्सो दिस पावर फ्रॉम इंडिया। सो मैनी पीपल से टू मी लॉट ऑफ पूअरटी इन इंडिया, बट एक्चुली आई थिंक डू नॉट रियलाइज स्टे हियर देड हाऊ मच रिच इंडिया। वी आर लर्निंग मेनी मोर हियर। आई लव इंडिया...जय श्री महाकाल!

भारत में अतिथि देवो भव: की परम्परा है। भारत में हम ग्यारह बार आ चुके हैं। यहां की संस्कृति हमें लुभाती है। यहां आध्यात्मिक शक्ति का भंडार है। कई लोगों ने हमें कहा कि भारत एक गरीब देश है, लेकिन वास्तव में भारत कितना अमीर है यह यहां पर रुके बिना नहीं समझा जा सकता। हम अपने ग्रुप के साथ श्री महाकाल दर्शन करने आए हैं और श्री महाकाल लोक खूबसूरती ने हमें दीवाना बना दिया। यहां के व्यंजन काफी स्वादिष्ट हैं। आइ लव इंडिया... जय श्री महाकाल।

ये बातें बेल्जियम से पहुंची टीना और उनके साथियों ने कही। वे श्री महाकाल लोक देखने पहुंचे थे। टीना ने लुइस, केचा सहित सहित दोस्तों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। चॉकलेट का सर्वाधिक उत्पादन करने वाले देश से आए इन पयर्टकों ने उज्जैन के कई दर्शनीय स्थल देखे और उन्हें कैमरे में कैद किया।

5 बार नगर भ्रमण करेंगे बाबा

कार्तिक-अगहन में बाबा महाकाल की पांच सवारियां निकलेंगी। 6 नवंबर को मध्य रात्रि में हरिहर मिलन होगा। बाबा महाकालेश्वर मंदिर से पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। पहली सवारी 31 अक्टूबर को निकलेगी। 6 नवंबर को हरिहर मिलन की सवारी मध्य रात्रि में गोपाल मंदिर तक जाएगी।