6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : पत्रिका मानसून धमाका ऑफर में मिली बाइक और सोने की चेन

पत्रिका मानसून धमाका में इनाम खुलने के बाद परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने बधाई दी।

2 min read
Google source verification
patrika

gifts,gifts,bike,ujjain news,reward,gold chain,patrika news paper,

उज्जैन. पत्रिका समाचार पत्र द्वारा मेगा मानसून धमाका ऑफर का आयोजन किया गया था, जिसके तहत उज्जैन के परिवारों में खुशियों की बौछार हो गई। सेठी नगर निवासी पुरुषोत्तम होलानी माहेश्वरी को बाइक तथा अभिजीत सिंह चौहान निवासी रतन एवेन्यु को 18 ग्राम गोल्ड चेन उपहार में मिली है। दोनों विजेताओं को पत्रिका कार्यालय में बुधवार को बुके देकर सम्मानित किया गया।

नियमित पाठक, पहले भी ले चुके हैं इनाम
७४/७ सेठीनगर, स्टेट बैंक रोड निवासी पुरुषोत्त्तम होलानी माहेश्वरी को बाइक का उपहार मिला है। माहेश्वरी बताते हैं कि वे २००९ से पत्रिका के नियमित पाठक हैं। इसके पहले भी पत्रिका की स्कीम में उन्हें छोटे उपहार मिले हैं, लेकिन इस बार बाइक मिली है। माहेश्वरी के अनुसार पत्रिका में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय खबरों के बेहतरीन समावेश रहता है। मी-नेक्स्ट, परिवार और हेल्थ में पढऩे योग्य ज्ञानवर्धक सामग्री होती है। पूरे परिवार को निष्पक्ष खबरों के लिए पत्रिका पढऩा ही पसंद है। पत्रिका का चेंजमेकर्स और अमृतम जलम् अभियान सराहनीय है।

अन्य अखबारों की तुलना में पत्रिका पहली पसंद
इसी तरह ३२ रतन एवेन्यु, सेंटपॉल स्कूल रोड निवासी अभिजीत सिंह चौहान को ८ ग्राम सोने की चेन का उपहार मिला है। चौहान ने बताया कि वे पत्रिका के नियमित पाठक हैं। इससे पहले उन्हें पत्रिका की स्कीम में बेडशीट और लंच बॉक्स उपहार के रूप में मिल चुके हैं।

पहली बार मिला बड़ा उपहार
चौहान ने बताया कि पहली बार कोई बड़ा उपहार मिल रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के लोग काफी खुश हैं। चौहान के अनुसार अन्य अखबारों की तुलना में पत्रिका सबसे अच्छा और हमारे परिवार का पसंदीदा अखबार है। इसका हर पृष्ठ रंगीन होता है। पत्रिका सामाजिक सरोकार के अपने दायित्व का भी बखूबी निर्वहन करता है। पत्रिका के अभियान लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। पत्रिका मानसून धमाका में इनाम खुलने के बाद परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने बधाई दी।