
हाईवे पर अज्ञात वाहन ने सगे भाइयों को रौंदा, मौत
पीलीभीत। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की एक साथ मौत होने से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। बीते दिन यहां पूरनपुर असम हाईवे पर चीनी मिल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया था। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी थी और दूसरे भाई की इलाज के दौरान आज मौत हो गयी है।
पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी ठेला चलाने वाले राकेश के घर के दो ही चिराग थे। जिनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राकेश सपने देखा करता था। लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसके परिवार पर ऐसा कहर बरसेगा कि पूरा परिवार ही तहस-नहस हो जायेगा। राकेश के पुत्र विपिन (22) व करन (16) बीते दिन पूरनपुर से धर्मापुर जा रहे थे। तभी अचानक एक अज्ञात रोडवेज बस ने बाइक सवार दोनों भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें रौंदती हुई चली गयी। मौके पर ही विपिन की मौत हो गयी और करन गंभीर रूप से घायल हो गया। करन को पुलिस ने सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रैफर कर दिया। जिसके बाद उसे बरेली के गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज इलाज के दौरान करन की मौत हो गयी। खबर मिलते ही मोहल्ले और गांव में मातम का माहौल बन गया है। चूंकि इस बेचारे गरीब के आशियाने के ये दोनों ही पुत्र चिराग थे।
चंदा कर हुआ इलाज
गरीब पिता राकेश व मां के पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वह अपने लाल का इलाज करा सकें। जैसे ही गांव व मोहल्ले में राकेश के पुत्रों के हादसे की खबर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने चंदा एकत्र करके इलाज के लिए पैसे दिये। जिसके बाद आज करन की मौत हो गयी। बूढ़ा पिता राकेश टीबी का मरीज है और पूरनपुर में ठेला लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाता है। वहीं बूढ़ी मां घरेलू काम करती है।
Published on:
06 Jun 2018 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
