एडिशनल एसपी प्रमोद सोनकर ने बताया कि बकानिया के जंगल में कुछ लोगों के जुआ खेलने की खबर मिली थी, जिस पर घट्टिया थाना पुलिस और अपराध शाखा ने मिलकर दबिश दी तो यहां से महेश पिता मांगीलाल चौहान निवासी फाजलपुरा, विजय पिता मुन्नालाल बाथम, रफीक पिता नूर मुल्तानी निवासी आगर रोड, चंद्रशेखर पिता ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शिवराम पिता रूपलाल माली, गब्बर पिता अब्दुल शकुर करैशी, अब्दुल हनीफ पिता अब्दुल रशीद, अजय पिता अशोक राठौर, गुफरान पिता अब्दुल रईस, अनवर पिता अब्दुल को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने ४७ हजार रुपए भी जब्त किए हैं। बताया जाता है कि फाजलपुरा निवासी महेश चौहान भाजपा विक्रमादित्य मंंडल का महामंत्री है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई गिरफ्तार किया है।