22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ujjain Firing: उज्जैन में सीएम के करीबी भाजपा नेता को गोली मारी, पुलिस के सामने हुई फायरिंग

Firing in ujjain: उज्जैन में गुरुवार देर रात को भाजपा नेता प्रकाश यादव को गोली मार दी गई। रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी...।

2 min read
Google source verification
ujjain firing

Firing in ujjain: उज्जैन में गुरुवार-शुक्रवार की रात को अचानक फायरिंग से दहशत फैल गई। भाजपा नेता प्रकाश यादव को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद था। नागझिरी पुलिस विवाद सुलझाने मौके पर पहुंची थी, तभी यह फायरिंग की घटना हो गई। फौजी ने प्रकाश यादव को गोली मार दी।

उज्जैन के भाजपा नेता और मुख्यमंत्री मोहन यादव (mp cm mohan yadav) के करीबी माने जाने वाले बिल्डर प्रकाश यादव को एक सेवानिवृत्त फौजी ने गुरुवार देर रात को गोली मार दी। दोनों के बीच बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात को नागझिरी थाना पुलिस भी हामुखेड़ी में हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंची थी। तभी रिटायर्ड जवान सुरेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा नेता प्रकाश यादव के बीच विवाद बढ़ गया।

गुरुवार शुक्रवार की रात 12.45 बजे फौजी ने बंदूक निकालकर प्रकाश यादव को गोली मार दी। प्रकाश यादव भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक हैं और पेशे से बिल्डर भी हैं। गौरतलब है कि फायरिंग उस समय हुई जब पुलिस दोनों के बीच का विवाद सुलझाने के लिए बीच-बचाव कर रही थी।

रिटायर्ट फौजी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ये गोली मारी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। निजी अस्पताल में भाजपा नेता का इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। गोली उनकी पसली में लगी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर नहीं होती तो प्रकाश यादव की जान भी जा सकती थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

MP NEWS: सरकारी काम में लापरवाही पर अमिताभ बच्चन सस्पेंड, यह है पूरा मामला