
Boxing,Sports,championship,boxer vijender singh,Vikram University Ujjain,vijender,indian women boxing,mc marycom,
उज्जैन. आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न सही, लेकिन राज्य और राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग रिंग में उज्जैन के युवा भी अपने हुनर का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। इसके लिए ग्रीष्मकालीन बॉक्सिंग शिविर का आयोजन तो हो रहा है, इसमें उचित प्रशिक्षण के साथ उपकरण संस्था द्वारा ही उपलब्ध कराए जाएंंगे।
विभिन्न स्तर पर होने वाली स्पर्धाओं में जाएंगे खिलाड़ी
उज्जैन जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव यशवंत अग्निहोत्री का कहना है कि विश्वस्तर पर बॉक्सिंग के क्षेत्र में भारत को खास पहचान देने वाले बॉक्सर मैरीकॉम, विजेन्दर को कौन नहीं जानता है। खिलाडिय़ों को इन्हीं की तरह बनाया जाएगा। बॉक्सिंग की गतिविधियां केवल शिविर सीमित नहीं रहेंगी। शिविर के बाद विभिन्न स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाडि़यों को भेजा जाएगा, प्रशिक्षण भी जारी रहेगा।
नि:शुल्क संसाधन मिलेंगे
शिविर में प्रशिक्षण के समस्त उपकरण संस्था द्वारा ही उपलब्ध कराए जाएंंगे। इसमें खिलाडियों को टी-शर्ट, लोअर, बॉक्सिंग ग्लोब्स, बॉक्सिंग केप (हेलमेट) और अन्य संसाधन नि:शुल्क संसाधन मिलेंगे। इनका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशिक्षण भी बेहतर कोच द्वारा दिया जाएगा।
15 अप्रैल से शिविर
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन, विक्रम विश्वविद्यालय और व्रज स्पोट्र्स की ओर से ग्रीष्मकालीन बॉक्सिंग शिविर का आयोजन 15 अप्रैल से विक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित ओल्ड जिम्नेशियम हॉल में किया जा रहा है। उज्जैन जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव अग्निहोत्री, विक्रम विश्वविद्यालय के खेल निदेशक निश्चल यादव के अनुसार शिविर में बॉक्सिंग खेल को सीखने के इच्छुक बच्चों को बॉक्सिंग की बेसिक ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। शिविर उपरांत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें उज्जैन जिले की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की टीम का चयन भी किया होगा। यह खिलाड़ी राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में भाग हिस्सा लेंगे। शिविर में पंजीयन के लिए ३ से 15 वर्ष के बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
Published on:
11 Apr 2019 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
