19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेटीचंड का उल्लास, शहर में हुए भव्य आयोजन

पारिवारिक शोभायात्रा मेंं भगवा ध्वज लहराया, भगवान झूलेलाल के जयकारे लगे

2 min read
Google source verification
patrika

cheteechand ka ullaas

उज्जैन. चेटीचंड महोत्सव पर सिंधी समाज द्वारा सोमवार को पारिवारिक वाहन रैली का आयोजन किया गया। ५००० से अधिक समाजजन सफेद वस्त्रों में टोपी, दुपट्टा धारण कर भगवा ध्वज लहराते हुए वाहन पर निकले। वाहनों पर महिलाएं जय-झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए शामिल थीं।

सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड महोत्सव के अंतर्गत पारिवारिक शोभायात्रा निकाली। सिंधी जागृत समाज एवं सिंधी यूथ फेडरेशन के तत्वावधान एवं महेश परियानी के संयोजन में निकली पारिवारिक शोभायात्रा को विधायक मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल, अनिल जैन कालूहेड़ा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा की उपस्थिति में संघ प्रचारक विनय दीक्षित ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। प्रदूषण से बचाव के लिए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग भी किया गया।


शोभायात्रा में समाजजन परिवार के साथ भगवा ध्वज लहराते तथा भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते निकले। टॉवर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई टेउराम घाट पर पहुंचकर समाप्त हुई। गोपाल बलवानी, हरीश टेकवानी, धर्मेन्द्र खूबचंदानी ने बताया कि शोभायात्रा अनेक मंचों से स्वागत हुआ। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक एके खत्री, शिवा कोटवानी, रमेश सामदानी, दौलत खेमचंदानी, धर्मेन्द्र खूबचंदानी, दीपचंद रोहरा, तुलसीदास राजवानी, रमेश मोटवानी, अर्जुन भीमवानी, रमेश राजपाल, जितेन्द्र जेठवानी, चिमनदास लखानी, महेश गंगवानी, दीपक ज्ञानचंदानी, विजय भागचंदानी, श्रीकांत माखीजानी, दयाराम कुकरेजा, जवाहर कोटवाणी, रमेश गजरानी, किशन भाटिया, जयराम सोमेजा, सुरेश सनमुखानी, लालचंद आहूजा, होतचंद सेठिया, जगदीश राजवानी, पुष्पा कोटवाणी, स्वाति गजरानी, पूनम माखीजानी, हंसराज रोहरा, संजय आहूजा, सोनू खत्री, विशाल आहूजा, करण आहूजा आदि समाजजन शामिल हुए।

महात्माओं, महापुरुषों तथा भगवान के वेश में निकले बच्चे
चेटीचंड महोत्सव पर सिंधु सेवा समिति द्वारा सिंधी कॉलोनी चौराहे से वाहन रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। बच्चे महात्माओं, महापुरुषों तथा भगवान के वेश में चल रहे थे। समिति अध्यक्ष महेश सीतलानी ने बताया कि रैली का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। रैली में दीपक बेलानी, संतोष लालवानी, मुकेश जेठवानी, दीपक वाधवानी, किशोर मूलानी, जयेश आहूजा शुभम बलवानी, भरत धरमदासानी, ऋषभ बेलानी आदि शामिल हुए।