
जोशी को दोबारा अध्यक्ष बनाया तो सिंधिया समर्थकों को भी शामिल किया
उज्जैन। लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की नगर जिला कार्यकारिणी की घोषणा रविवार देर रात को कर दी गई । नई कार्यकारिणी में भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी को दोबारा से जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए कांग्रेसियों को भी जगह दी गई है। इनमें संजय ठाकुर, उमेशसिंह सेंगर व सत्यनारायण भाटिया को शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी में ११ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री तथा ११ मंत्री सहित दर्शन एवं सत्कार प्रभारी सहित ३४ पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की कार्यकारिणी को लेकर काफी वक्त से उठापठक चल रही थी। अपने समर्थकों को इसमें शामिल करने को लेकर जोरअजमाइश के चलते कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पा रहा था।
कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष- विवेक जोशी
उपाध्यक्ष- विनिता शर्मा, अमित श्रीवास्तव, मोहन जायसवाल, विनोद बरबोटा, आनंद खिंची, धनजंय शर्मा, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, संजय ठाकुर, उमेशसिंह सेंगर, नारायणङ्क्षसह भाटिया।
महामंत्री- सत्यनारायण खोईवाल, संजय अग्रवाल, विशाल राजौरिया।
मंत्री- महेंद्र रघुवंशी, सुभाष डोडिया, पंकज मिश्रा, कल्याण शिवहरे, रजनी उपाध्याय, निर्मल दिसावल, भारती गुप्ता, टीना गुजराती, दिलीपसिंह परमार, रीतेश जटिया, बलराम कमावत
कोषाध्यक्ष- विशाल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष- भारती प्रपंन, दर्शन एंव सत्कार प्रभारी- बुद्धिविलास उपाध्याय, कार्यालय मंत्री-अनिल शिंदे, सह कार्यालय मंत्री- गोपाल खटके, मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, सह मीडिया प्रभारी राकेश पंडया व आईटी प्रभारी-खंगेश सेंगर।
भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला की सहमति से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह बड़ाल ने किसान मोर्चा जिला उज्जैन ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सहकार्यालय मंत्री एवं कार्यसमिती सदस्यों की नियुक्ति की है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मुकेश पटेल फानिया, कृष्णा राबड़ बंगरेड, महेश व्यास नागदा, अशोक पाटीदार नौंगावा, महामंत्री नंदराम धाकड़ उन्हेल, रामसिंह शेखावत नागदा, मंत्री हीरालाल पंचेड़ पानबिहार, मेहरबानसिंह देवड़ा बदरखा बाबाजी, मनोहरसिंह तंवर उंडासा, ओमप्रकाश माली महिदपुर, कोषाध्यक्ष रायसिंह चन्द्रवंशी गोंदिया, कार्यालय मंत्री गोवर्धनसिंह डोडिया अंबोदिया एवं सहकार्यालय मंत्री मांगूसिंह पिपलोदा पंथ को नियुक्त किया है।
(रिपोर्ट-जितेंद्रसिंह चौहान)
Published on:
28 Dec 2021 03:00 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
