
Ujjain के बाद Jabalpur, Rewa और Gwalior में भी होगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
उज्जैन. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद प्रदेश में जबलपुर, रीवा और ग्वालियर में भी रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित की जाएंगी। कॉन्क्लेव के दौरान औद्योगिक इकाइयों के लोकार्पण और भूमि पूजन भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उज्जैन के कॉन्क्लेव से करीब 1 लाख करोड़ के व्यवसाय और उद्योग का इतिहास बन रहा है। करीब 20 हजार से अधिक लोगों को नई इकाइयों से रोजगार मिलेगा। यही नहीं करीब 250 औद्योगिक परियोजनाओं में 17 हजार करोड़ मूल्य की भूमि का आवंटन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी ग्रोथ अनेक देशों को आश्चर्यचकित कर रही है। दुनिया हमारी तरफ उम्मीद की नजरों से देख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉन्क्लेव में पधारे निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योग जगत से सभी को अनेक आशाएं है। भारत के करीब 140 करोड़ नागरिक भी राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अनेक औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि पधारे हैं। प्रधानमंत्री का नेतृत्व अभिनंदन के योग्य है। वे नई तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। एक समय भारत अर्थ व्यवस्था के मामले में 11वें क्रम पर था जो अब 5वें क्रम पर है। इस क्रम में निरंतर सुधार हो रहा है।
विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में भी नई इकाइयों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 283 इकाइयों को 508 हेक्टेयर भूमि के लिए आवंटन पत्र दिए। इन इकाइयों द्वारा 12 हजार 170 करोड रुपए से अधिक का निवेश कर करीब 26,000 लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कुछ औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारी गण को प्रतीक स्वरूप भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री पीएम कुसुम योजना में भी उद्योगपतियों को प्रदान किए गए। यह नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री ने कुल 10 हजार 064 करोड़ रुपए लागत की 61 इकाइयों का सिंगल क्लिक से भूमि पूजन और लोकार्पण किया। ये इकाइयां प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित की गई हैं। नई इकाइयां भी प्रारंभ हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में भी नई इकाइयों का लोकार्पण किया।
Published on:
01 Mar 2024 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
