Kanh Close Duct Project: शिप्रा नदी को प्रवाहमान बनाए रखने के लिए तैयार 614 करोड़ की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट भी थे। इससे पहले सीएम ने कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का निरीक्षण किया। इसके लिए वे करीब 100 फीट उतरकर टनल में पहुंचे। उन्होंने कहा, यह विश्व की पहली परियोजना है जिसमें एक ही प्रदेश की दो नदियों को जोड़ा जा रहा है। इसे सदियों तक लोग याद रखेंगे।