
डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. वैभव यादव 24 फरवरी को सात जन्मों के बंधन में बंध गए
CM Mohan Yadav Son Wedding बेटे की शादी में पत्नी संग खूब थिरके सीएम, दुल्हा—दुल्हन भी जमकर नाचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. वैभव यादव 24 फरवरी को सात जन्मों के बंधन में बंध गए। राजस्थान के पुष्कर के पुष्करा रिसोर्ट में उनकी शादी हुई। वैभव ने पुष्कर रिसोर्ट में पूल साइड पर शालिनी को वरमाला पहनाई।
इससे पहले दोपहर में बारात निकली जिसमें वैभव के दोस्तों और परिजनों ने जमकर डांस किया। अपने पुत्र वैभव की शादी की खुशी के मौके पर सीएम मोहन यादव MP CM Mohan Yadav son Vaibhav Yadav भी अपनी पत्नी के साथ डीजे और ढोल की धुन पर जमकर थिरके। दुल्हा दुल्हन भी नाचे।
शादी में खूब आतिशबाजी भी की गई। रस्मों-रिवाजों के साथ हुई शादी में वैभव और शालिनी यादव का फोटोशूट भी हुआ। वैभव की शादी बूढ़ा पुष्कर रोड स्थित रिसॉर्ट में हुई। पूरे आयोजन में कहीं भी वीआईपी कल्चर नजर नहीं आया। सीएम के पुत्र होने के बाद भी डॉ. वैभव यादव का वैवाहिक आयोजन पूरी तरह पारिवारिक था।
पूल साइड में वरमाला पहनाई
उज्जैन में गणेश पूजन और माता पूजन के बाद पुष्कर में 23 तारीख को हल्दी का कार्यक्रम हुआ। हल्दी के कार्यक्रम में वैभव यादव अपनी दुल्हन को बाइक पर लेकर पहुंचे थे। वैभव ने स्वीमिंग पूल में शालिनी को वरमाला पहनाई। कमल की आकृति की नाव में खड़े होकर यह रस्म अदा की गई।
इससे पहले सीएम ने ब्रह्माजी के दर्शन कर आरती उतारी। सीएम ने ब्रह्म घाट पर मंत्रोच्चार के साथ सरोवर का पूजन किया। उन्होंने घाट पर संतों एवं पुरोहितों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पुजारी वैभव वशिष्ठ ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया, माला व शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत भी किया।
मंदिर आगमन पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि,पुष्कर नारायण भाटी, अरुण वैष्णव सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यादव को ब्रह्म घाट पर पुरोहित विजय स्वरूप महर्षि ने मंत्रोच्चार के साथ सरोवर का पूजन कराया।
यादव समाज ने किया सम्मान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का यादव धर्मशाला के अध्यक्ष रामदेव बाबू यादव, कोषाध्यक्ष गोपाल यादव, सायरनीर यादव, कन्हैया लाल यादव सहित रामकरण यादव, मोहन सिंह यादव सहित समाज के प्रतिनिधियों ने
स्वागत किया।
डॉ.वैभव यादव बीजेपी से जुड़े हैं। वे बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक पद पर हैं। इससे पहले वे एबीवीपी में सक्रिय थे। बड़े पुत्र वैभव के अलावा सीएम यादव के परिवार में एक छोटा पुत्र अभिमन्यु है। उनकी एक पुत्री भी है जिसका नाम आकांक्षा है।
ग्रेजूएट है पुत्रवधू-
इधर सीएम यादव की पुत्रवधू शालिनी यादव एमपी के हरदा के पास के रोलगांव की हैं। उनके पिता सतीश यादव किसानी करते हैं। शालिनी ग्रेजुएट हैं और उन्होंने उज्जैन तथा इंदौर में रहकर पढ़ाई की है।
पारिवारिक आयोजन ही रखना चाहता था पुत्र का विवाह :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने बेटे का विवाह पुष्कर में आयोजित करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वे ब्रह्माजी का आशीर्वाद लेने के साथ ही तीर्थनगरी में आयोजन करना चाहते थे। यहां निजता में खलल नहीं है, सरकारी इंतजामों से भी दूर हैं।
ब्रह्मा मंदिर में दर्शन एवं पुष्कर सरोवर की पूजा के बाद मीडिया से सीएम ने कहा कि वे तो स्वयं बाबा महाकाल की नगरी से हैं, लेकिन वहां विवाह करने से लोगों की आत्मीयता व स्थानीय संबंध-संपर्कों के कारण निजता में खलल होता। शुद्ध रूप से पारिवारिक समारोह के रूप में बेटे वैभव का विवाह किया है।
वैभव यादव ने एमपी के हरदा Harda की शालिनी यादव को पसंद किया। परिजनों के अनुसार वैभव यादव, शालिनी की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे जबकि सीएम यादव अपनी पुत्रवधू daughter in law of MP CM Mohan Yadav और उनके परिवार की सादगी की खूब प्रशंसा करते हैं।
Published on:
25 Feb 2024 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
