28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रगान अपमान के मामले में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

दोनों ही दलों की ओर से शिकायत होने के बाद पुलिस ले रही है मामले में कानून विशेषज्ञों की राय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 1 Oct 2018, 6:30 PM IST

patrika

BJP,Congress,police,national anthem,Jana Gana Mana,councilor,insult,

नागदा. राष्ट्रगान अपमान को लेकर अब कांग्रेस और भाजपा दोनों आमने-सामने हो गऐ हैं। रविवार को कांग्रेस के दस पार्षदों ने मंडी पुलिस थाना पहुंचकर विधायक दिलीपसिंह शेखावत, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय और उपाध्यक्ष सज्जन शेखावत की खिलाफ लिखित आवेदन देकर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

गौरतलब है कि शनिवार को परिषद के सम्मेलन में लोक मत के दो प्रस्तावों पर चर्चा नहीं करवाने पर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया गया था। इसी दौरान बैठक में मौजूद विधायक दिलीप शेखावत और नपाध्यक्ष ने हंगामे के बीच ही खड़े होकर राष्ट्रागान शुरू कर दिया था। इसी बीच कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा जारी रखा। जिसको लेकर सम्मेलन की समाप्ति के बाद भाजपा ने कांग्रेस के पार्षदों पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित में शिकायत की गई थी। शिकायत में विधायक शेखावत, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय के अलावा आधा दर्जन भाजपा के पार्षदों के हस्ताक्षर है। रविवार को इस मामले में कांग्रेस के पार्षदों ने भी पुलिस में लिखित शिकायत करने के बाद शहर में राजनीति का पारा चढ़ गया हैं। और दोनो ही दल के पार्षद और नेता एक-दूसरे के खिलाफ राष्ट्रगान के अपमान को लेकर आमने-सामने खड़े नजर आ रहे है।

भाजपा पार्षदों ने कराए बयान दर्ज

मामले में भाजपा के चार पार्षदों ने थाने पहुंच कर राष्ट्रगान अपमान के मामले में कांग्रेसी पार्षदों के खिलाफ अपने बयान दर्ज करवाए है। बयान दर्ज करवाने वाले पार्षदों में नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, विजय पोरवाल, हरीश अग्रवाल और सुनील गुर्जर शामिल है।

वीडियो फुटेज मंगवाकर पुलिस जांच कर रही है
इधर भाजपा और कांग्रेस दोनों और से शिकायत होने के बाद पुलिस अब मामले में विधि विशेषज्ञों की राय ले रही है। थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने पत्रिका को बताया कि दोनों तरफ से शिकायत के बाद पुलिस अब सच्चाई का पता लगा रही है। इसके लिए परिषद सम्मेलन के वीडियो फुटेज मंगवाकर उसकी जांच की जा रहीं है। साथ ही मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

यह है कांग्रेस की शिकायत
कांग्रेस के दस पार्षदों ने रविवार को मंडी पुलिस थाने पहुंच कर विधायक, नपाध्यक्ष और नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है कि उनके द्वारा लोक मत के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बोला गया तो विधायक शेखावत, नपाध्यक्ष मालवीय और उपाध्यक्ष सज्जन शेखावत सम्मेलन समाप्ति की घोषणा किए बिना ही आसन से खड़े हो गए और आधा-अधूरा राष्ट्रगान गाकर चलते बने। कांग्रेस के पार्षदों ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया और पुलिस से मामले में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायत में प्रतिपक्ष नेता सुबोध स्वामी सहित करीब दस पार्षदों के हस्ताक्षर है।