28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवेक तिवारी के परिवार से मिले अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, 5 करोड़ के मुआवजे पर कहा यह

अखिलेश यादव ने विवेक तिवारी के परिवार हित में बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Oct 2018, 7:00 PM IST

Vivek Akhilesh

Vivek Akhilesh

लखनऊ. विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद सभी राजनीतिक दल परिवार को सांत्वना देने एक-एक कर उनके घर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मृतक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। परिवार से मिलने के बाद उन्होंने घर के बाहर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस के लोग परिवार से सच्चाई छिपा रहे हैं। और अगर पुलिस सच्चाई छिपाएगी तो दोषी कौन होगा। एक पुलिसकर्मी ने विवेक की हत्या की है। उन्होंने कहा कि घटना कब होती है और परिवार को इसकी जानकारी कब मिलती है?

नौजवान को पुलिस ने गोली मार दी थी-

उन्होंने यूपी के मंत्री ब्रजेश पाठक पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के मंत्रियों की भाषा देखो। पुलिस पर पहली बार ऊंगली नहीं उठी है। सुमित गुर्जर की घटना, नॉएडा में धरना हुआ नोएडा में एक नौजवान को पुलिस ने गोली मार दी थी। अलीगढ की घटना जानते हैं आपलोग? दोषी लोगों के खिलाफ सजा का प्रावधान है। वहीं लोकतंत्र में एक ही सजा है कि सरकार हटे। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि क्या लोगों को मारने के लिए सरकार में हैं आप। यह सरकार भय पैदा करने का काम कर रही है।

मामला छिपा रही सरकार और पुलिस-

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि जो मामला है उसके बारे में सरकार और पुलिस छिपा रही है। पुलिस ही बता सकती है कि आखिर मामले में इकलौते गवाह सना को नजरबंद क्यों किया गया है। परिवार के लोगों से तो सच छुपाया गया था। उन्होंने जब गोली देखी तब पता चला की हत्या की गई है।

परिवार को सरकार दे 5 करोड़-

अखिलेश यादव ने आगे परिवार हित में योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि विवेक की पत्नी को अच्छी सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। आखिर उनकी बेटियों का भविष्य क्या होगा? अखिलेश ने आगे कहा कि सरकार का खजाना भरा पड़ा है। पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपए की मदद देनी चाहिए।