6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
नहीं थम रहा एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी हत्या कांड का विरोध, सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
Play video

नहीं थम रहा एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी हत्या कांड का विरोध, सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

इस हत्या ने यूपी पुलिस की किरकिरी करा दी है
Google source verification

प्रतापगढ़ . दो दिन सूबे के राजधानी मे एप्पल कम्पनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी के साथ पुलिसिया कार्यवाही के नाम पर गोली मारकर हत्या का मामला धधकता ही जा रहा है। पुलिस के इस कांड ने विवेक रकी मौत का मामला आम जनता से जोड़ दिया है। यही वजह है कि सरकार को इस समय जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोमवार को विवेक की पत्नी और सीएम योगी से मुलाकात के बात जो बातें सामने निकलकर आईं उससे ये बताया जा रहा कि विवेक का परिवार सरकार के आश्वासन पर संतुष्ट है। लेकिन इस हत्या ने यूपी पुलिस की किरकिरी करा दी है।

सोमवार को विवेक तिवारी की हत्या का पर प्रतापगढ़ जिले में भी लोगों को गुस्सा दिखा। भारी तादात में लोग इस मामले पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार पर जमकर हमला बोला। लालगंज कस्बे में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विवेक तिवारी हत्या कान्ड कि निष्पक्ष जांच व उनके परिवार वालों को न्याय व सरकार द्वारा हर संभव मदद करने की मांग किया। साथ ही आरोपी पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश