28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन

Video… निगम की आठ घंटों में चार स्थानों पर दबिश, ४.७० लाख की ६ टन पॉलीथिन जब्त

शहर में अमानक पॉलीथिन का कारोबार खत्म होने का नहीं ले रहा नाम: इंदौर से ट्रांसपोर्ट से मंगवाकर चोरी-छुपे शहर में बेच रहे प्लास्टिक सामग्री

Google source verification

उज्जैन. शहर में अमानक प्लास्टिक थैलियों की रोकथाम को लेकर निगम ने मंगलवार को आठ घंटे में एक के बाद एक चार स्थानों पर दबिश देकर ६ टन से करीब पॉलीथिन जब्त की है। इमनें अंकपात क्षेत्र में अकेले ही ६ टन पॉलीथिन थैलियां मिली है। जब्त की गई अमानक थैलियों की कीमत करीब ४.७० लाख रुपए आंकी गई है। खास बात यह कि व्यापारी इंदौर से अमानक प्लास्टिक थैलियों को बुलवा रहे हैं और गोडाउन में रखकर चोरी-छिपे बेच रहे हैं। निगम ने शहर से अब तक ५० टन से ज्यादा अमानक प्लास्टिक सामग्री जब्त कर चुकी है।

गोडाउन में रखी थी ६ टन प्लास्टिक

पहली कार्रवाई : निगम की स्वास्थ्य विभाग ने चैरिटेबल अस्पताल के पास एक मकान में सुबह १०.३० बजे दबिश डाली। यहां प्रकाश भिमानानी व्यापारी ने ६ टन अमानक प्लास्टिक सामग्री रख रखी थी। निगम को एक दिन पहले रात में यहां थैलियां होने की सूचना मिली थी। निगम अधिकारी पहुंचे और मकान मालिक से फोन कर व्यापारी को बुलाया। जब्त प्लास्टिक की कीमत करीब ३.५० लाख रुपए है।
ट्रांसपोर्ट पर मिली दो क्विंटल बैग
दूसरी कार्रवाई : निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुबह ९ बजे सूचना मिली थी कि परफेक्ट ट्रांसपोर्ट से अमानक प्लास्टिक थैली के बैग उतरे है। इस पर टीम ने जाकर जांच शुरू की तो पता चला कि नोबेल नाम से बैग आए। इस बैग में करीब २० हजार रुपए कीमत की दो क्विंटल प्लास्टिक सामग्री रखी थी। इस पर निगम अधिकारियेां ने बैग जब्त करते हुए व्यापारी की तलाश शुरू की।
नोबेल से मिली ६ क्विंटल प्लास्टिक
तीसरी कार्रवाई: निगम ने ट्रांसपोर्ट से दो क्विंटल प्लास्टिक पकडऩे के बाद नोबेल नाम से व्यापारी की तलाश की। जांच में सामने आया कि छत्रीचौक पर नोबल प्लास्टिक के नाम से दुकान है। इस पर दोपहर में टीम ने पहुंची और जांच की तो यहां पर ६ क्विंटल अमानक प्लास्टिक थैलियां मिली। इसकी कीमत ६० हजार रुपए से ज्यादा है।
दुकान से बेच रहे थे प्लास्टिक थैलियां
चौथी कार्रवाई: निगम टीम ने बहादुरगंज स्थित कोठारी प्लास्टिक की दुकान पर दबिश दी। यहां दुकान में ६० किलो अमानक प्लास्टिक थैलियां बरामद हुई। व्यापारी द्वारा इन्हें दुकान से ही बेचा जा रहा था। निगम ने प्लास्टिक थैलियां जब्त करने के साथ दुकानदार पर ५ हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
निगम द्वारा शहर में एक के बाद एक अमानक प्लास्टिक थैलियां पकडऩे के पीछे व्यापारियों द्वारा ही शिकायत किया जाना सामने आया है। दरअसल पिछले दिनों निगम ने एक ट्रांसपोर्ट पर पकड़ी सामग्री के बाद व्यापारी के गोडाउन से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जब्त की थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद व्यापारी एक-दूसरे की सूचना कर गोडाउन की जानकारी दे रहे है। निगम अधिकारी दावा कर रहे हैं उनके मुखबिरों के कारण सफलता मिल रही है।
&अमानक प्लास्टिक सामग्री बेचने वाले चार चारों स्थान से करीब ४.७० लाख रुपए की ६ टन प्लास्टिक सामग्री जब्त की है। एक दुकानदार को ५ हजार का जुर्माना लगाया है। नगर निगम पर विश्वास व पर्यावरण के प्रति लोगों के सहयोग के कारण प्लास्टिक सामग्री पकड़ा रही है।
-संजेश गुप्ता, उपायुक्त, स्वास्थ्य