5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले की सात विधानसभा सीटाें के लिए 14 टेबलों पर की जा रही काउंटिंग, जानिए दोपहर 12 बजे तक क्या ​है ​िस्थति

उज्जैन की सात सीटों में बीजेपी 5 और कांग्रेस दो सीट पर आगे चल रही है। उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव 2025 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

4 min read
Google source verification
Counting is being done for seven assembly seats of the ujjain district

इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह ८ बजे से मतगणना शुरू हुई थी। प्रारंभ में पोस्टल बैलेट की गणना शुरू हुई है। इसमें अधिकांश सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे रहे हैं।

उज्जैन. विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को खासी बढ़त मिली है। सात सीटों में से ५ पर भाजपा तो दो सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। सबसे चर्चित सीटो में उज्जैन दक्षिण से डॉ. मोहन यादव दूसरे चरण के मतगणना में कांग्रेस के चेतन यादव से ४५४५ वोटे से पीछड़ रहे है। वहीं कांग्रेस के एकमात्र तराना सीट से महेश परमार ने बढ़त ले रखी है। भाजपा के ताराचंद गोयल से २५४५ वोटों से आगे चल रहे है। उज्जैन उत्तर सीट से भाजपा के अनिल जैन कालूहेडा ने कांग्रेस की माया त्रिवेदी पर ८८०२ वोटों से बढ़त ले रखी है।

जिले की सात विधानसभा सीटाें के लिए रविवार सुबह 8 बजे से वाेटाें की गिनती चल रही है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सभी सीटों की काउंटिंग 14 टेबलों पर की जा रही है। हर कमरे में 14 टेबल लगाई गई है। उज्जैन की सात सीटों में बीजेपी 5 और कांग्रेस दो सीट पर आगे चल रही है। उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव 2025 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं उज्जैन दक्षिण सीट की काउंटिंग 21 राउंड में होगी। इसलिए यहां का रिजल्ट सबसे आखिरी में आएगा। इस बार जिले में 78.64 फीसदी मतदान हुआ है। वर्ष 2013 में मतदान प्रतिशत- 74.30 और 2018 के चुनाव में जिले में कुल मतदान 76.06 प्रतिशत हुआ था जिसमें भाजपा को 3 सीट पर जीत हासिल हुई थी, जबकि कांग्रेस ने 4 सीटें जीती थीं।

उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज में चल रही मतगणना में ईवीएम सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। जिले में पोस्टल बैलेट के माध्यम से 9988 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें 7813 मतदानकर्मी एवं 1722 होम वोटर (80+ एवं दिव्यांगजन) तथा अन्य जिले के 453 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया था, जिनकी गणना सबसे पहले की जाएगी, नागदा-खाचरौद में पोस्टल बैलेट के माध्यम से 1031, महिदपुर में 638, तराना में 1489, घट्टिया में 702, उज्जैन उत्तर में 1717, उज्जैन दक्षिण में 3608 तथा बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में 803 मतदाताओं ने अपना मतदान किया है।

IMAGE CREDIT: patrika

लेटेस्ट अपडेट

लेटेस्ट अपडेट

उज्जैन दक्षिण
डॉ मोहन यादव 16463
चेतन यादव 18488

उज्जैन उत्तर
अनिल जैन कालूहेड़ा 35496
माया राजेश त्रिवेदी 16811

नागदा
तेज बहादुर सिंह चौहान 27810
दिलीप सिंह गुर्जर 26989

महिदपुर

बहादुर सिंह चौहान 36482
दिनेश बॉस 32231

घटिया
रामलाल मालवीय 31668
सतीश मालवीय 44504

तराना
ताराचंद गोयल 35932
महेश परमार 38637

बड़नगर
जितेंद् उदय सिंह पंड्या 38388
मुरली मोरवाल 20247
राजेंद्र सिंह सोलंकी 16457

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतगणना इन्दौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से प्रारम्भ हुई। मतगणना के पूर्व पोस्टल बैलेट की मतगणना की गई। मतगणना के एक दिवस पूर्व शनिवार 2 दिसम्बर को अपराह्न 3 बजे जिला कोषालय के डबल लॉक में रखे स्ट्रांग रूम से निकाले गए। सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के आरओ, एआरओ द्वारा पुलिस बल की अभिरक्षा में परिवहन कर गणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में पोस्टल बैलेट रखे गए। निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर एडीएम और एएसपी को नियुक्त किया है।

इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह ८ बजे से मतगणना शुरू हुई थी। प्रारंभ में पोस्टल बैलेट की गणना शुरू हुई है। इसमें अधिकांश सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे रहे हैं। यही बढ़त बाद में इवीएम की गणना में भी सामने आई। प्रथम चरण के वोटों की गिनती में भाजपा के महिदपुर से बहादुरसिंह चौहान पीछे थे, बाकि सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे थे। दोपहर १२ बजे तक के चार राउंड की गणना के बाद तस्वीर बदली और उज्जैन दक्षिण से मंत्री डॉ. मोहन यादव ४५४५ वोट से पीछ हो गए। तीसरे राउंड में डॉ. यादव ने बढ़त लेते हुए वोट का अंतर पाटते हुए ४०० वोट से पीछे रह गए। वहीं उज्जैन उत्तर में अनिल जैन कालूहेडा पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए थे। तीसरे राउंड की गणना में कालूहेडा ने ८८०२ वोट की लीड ले रखी थी।

IMAGE CREDIT: patrika

तराना में पीछे चल रहे परमार ने बढ़ाई बढ़त

जिले में तराना विधानसभा के परिणामों पर खासी निगाहे है। प्रारंभिक मतगणना के आए रूझान में भाजपा के ताराचंद गोयल १६ वोट से आगे चल रहे थे। तीसरे राउंड में परमार ने बढ़त बनाते हुए २५४५ वोट से आगे हो गए।

महिदपुर , बडऩगर के त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा आगे

जिले की बडऩगर और महिदपुर विधानसभा में त्रिकोणिय मुकाबला है। दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बनाए रखी है। महिदपुर में प्रारंभ में कांग्रेस के दिनेश जैन बोस ने बढ़त ले रखी थी। सातवें राउंड तक आते-आते भाजपा के बहादुरसिंह चौहान २८८३ वोट से आगे हो गए। वहीं बडऩगर में छठे राउंड में भाजपा के जितेंद्र पंड्या १३१८१ वोट से आगे चल रहे थे।

घट्टिया में कांग्रेस ५६९३ वोट से पीछे

घट्टिया विधानसभा की मतगणना में चौंकाने वाले रूझान रहे है। यहां पर पहले दौर से ही भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय से आगे चलते रहे। आठवें राउंड की गणना में सतीश मालवीय को ३८९०४ व कांग्रेस के रामलाल मालवीय को २८०९० वोट मिले। सतीश १०८१४ वोटो की बढ़त बनाए हुए थे।

नागदा-खाचरौद में पीछे ख्चल रहे गुर्जर

नागदा-खाचरौद में भाजपा से पहली चुनाव लड़ डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने पहले राउंड से ही बढ़त ले रखी है। चौथे राउंड की गणना में डॉ. चौळान १९६३४ वोटो के साथ ३५२१ वोट से आगे चल रहे थे। वहीं कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को १६११३ वोट मिले।