
पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकाल दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर के. एल राहुल, भस्म आरती में हुए शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल शादी के बाद पहली बार रविवार को अपनी पत्नी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे। यहां महाकाक के पूजन के साथ दोनों पति - पत्नी भस्म आरती में भी शामिल हुए है।
रविवार को भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे। बता दें कि, जनवरी माह में ही दोनों परिणय सूत्र में बने हैं। महाकालेश्वर मंदिर के पंडित आशीष पुजारी का कहना है कि, अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और केएल राहुल के आने की सूचना पहले ही महाकाल मंदिर समिति को मिल गई थी। दोनों ने नियम अनुसार मंदिर समिति के निर्देशों का पालन करते हुए महाकाल दर्शन किये। साथ ही, दोनों भस्म आरती में भी सम्मिलित हुए।
केएल राहुल- अथिया शेट्टी ने की प्रार्थना
दोनों नव दंपत्ति ने रविवार को भगवान महाकाल के दरबार में पूजा अर्चना की। पंडित आशीष पुजारी का कहना है कि, दांपत्य जीवन के सुख के साथ साथ दोनों ने भारतीय टीम की हमेशा विजय को लेकर भगवान महाकाल से प्रार्थना की। महाकाल मंदिर के पंडित ने बताया कि, राहुल और अथिया दोनों ही शिव भक्त हैं। दोनों ही भगवान महाकाल की भस्म समेत प्रसाद ले गए। बताया जाता है कि, जब भस्म आरती से दोनों बाहर निकले तो उन्होंने भगवान महाकाल को चढ़ाई गई भस्म पंडित और पुरोहित से मांगी। उन्होंने कहा की, भस्म आरती की भस्म उनके लिए सबसे बड़ा प्रसाद है। दोनों ने काफी देर तक भगवान के दरबार में प्रार्थना की।
Published on:
26 Feb 2023 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
