
क्रिकेटर उमेश यादव पत्नी के साथ पहुंचे महाकाल, इस तरह बाबा की भक्ति में दिखे लीन, VIDEO
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्तित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हर रोज आम श्रद्धालुओं के साथ साथ वीआईपी श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहता है। पिछले साल इंदौर में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने आई भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों ने उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। इसके अलावा भी कई क्रिकेटर समय-समय पर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करने आते हैं। इसी कड़ी में शनिवार तड़के भस्म आरती से पहले भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव अपनी पत्नी तानिया वाधवा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।
शनिवार प्रातः काल भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। उमेश यादव ने पत्नी तानिया के साथ भगवान महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। यहां बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा की आराधना करते हुए कहा- 'भगवान महाकाल की जय हो.. जयश्री महाकाल...।' उन्होंने आगे कहा कि महाकाल मंदिर आकर बड़ा अच्छा लगा। यहां पुजारी ने अच्छे से दर्शन कराए और पूजन पाठ कराया।'
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट, रुद्राक्ष और गुलाब के पुष्पों की माला धारण करवाई गई।
आज श्रृंगार की विशेष बात ये रही कि सप्तमी की भस्म आरती में बाबा महाकाल का त्रिनेत्र धारण कर श्रृंगार किया गया और मिष्ठान का भोग लगाया गया। इसके बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
Published on:
16 Mar 2024 02:25 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
